खेल

GT vs DC, IPL 2023: फॉर्म में है हार्दिक की गुजरात, दिल्ली के लिए हारना मना है… जानें पॉसिबल प्लेइंग-11

GT vs DC, IPL 2023: गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स इस समय शानदार फॉर्म में है, उसने अपने आखिरी तीन आईपीएल 2023 मैच जीते हैं. इस प्रकार, वे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मई को डीसी के खिलाफ मजबूत स्थिति होगी. हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच बहुत अच्छा संतुलन है और यही उनकी अब तक की सफलता के कारणों में से एक है. गेंद के साथ, मोहम्मद शमी और नूर अहमद शानदार रहे हैं, जबकि शुभमन गिल, विजय शंकर और डेविड मिलर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं, दिल्ली की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है.

दिल्ली फिलहाल आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. अपने आखिरी मैच में डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था और इस प्रकार शेष खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने गेम प्लान पर काम करने की जरूरत है.

पिछले मैच में मिचेल मार्श ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था और टीम एक बार फिर उन पर काफी कुछ निर्भर करेगी. इस बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षर पटेल इस मुकाबले में क्या कमाल करते हैं. इस टीम के लिए अब तक का सीजन काफी बुरा है. फैंस को उम्मीदद है की अब दिल्ली कमबैक करेगी.

पिच रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह आमतौर पर संतुलित होती है, लेकिन शुरुआती चरण के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. 175 से ऊपर कोई भी स्कोर इस विकेट पर एक अच्छा टोटल होगा और टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी का चुनाव करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: गौतम के साथ विराट की ‘गंभीर’ कहासुनी, सोशल मीडिया पर भी उठी चिंगारी

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

DC: डेविड वॉर्नर (C), मिचेल मार्श, फिलिप सॉल्ट, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार.​
इम्पैक्ट प्लेयर्स: पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, चेतन साकरिया, अमन खान और राइली रुसो.

GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी.
​​​​​इम्पैक्ट प्लेयर्स: नूर अहमद, साई सुदर्शन, आर साई किशोर, शिवम मावी और अल्जारी जोसेफ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

34 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

1 hour ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago