देश

VIDEO: चुनाव प्रचार के दौरान कीचड़ में फिसलकर गिरीं भाजपा सांसद मेनका गांधी, भाजपाइयों पर भड़कीं

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. इसी बीच भाजपा की सांसद मेनका गांधी सुल्तानपुर के घासीगंज वार्ड में अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थीं. इसी दौरान उनका पैर कीचड़ में पड़ गया और वह फिसलकर गिर गईं. इसके बाद समर्थक उनको उठाने के लिए दौड़े. दो समर्थकों ने उन्हें सहारा देकर जमीन से उठाया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी शाम करीब 7 बजे घासीगंज वार्ड में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंची थीं. कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी खड़ी हो गई थी और फिर वह गाड़ी से उतर कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाने लगीं. भारी बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण कार्यक्रम स्थल के आस-पास पानी भरा हुआ था और मिट्टी कीचड़ में बदल चुकी थी. हालांकि इस दौरान मेनका गांधी सम्भलकर ही चल रही थी, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ीं. हालांकि तुरंत उनके दो समर्थकों ने जल्दी से उन्हें उठाया. बताया जा रहा है कि उनको कोई गम्भीर चोट नहीं लगी है. इसके बाद वह कार्यकर्ताओं पर भड़क गईं.

ये भी पढ़ें-UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

जनता को किया सम्बोधित

भाजपा ने सुल्तानपुर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को नगर पालिका का प्रत्याशी बनाया है. उनके लिए ही वोट मांगने के लिए मेनका गांधी सोमवार देर शाम नगर पालिका के वार्ड नम्बर 15 घासीगंज में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक विनोद सिंह सहित दर्जनों गाड़ियों का काफिला शामिल रहा.

4 मई को होगी वोटिंग

मालूम हो कि इस बार उत्तर प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं. 18 में से 9 मंडलों में पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा और शेष 9 मंडलों में दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा. इस तरह यूपी के कुल 75 जिलों में वोटों की गिनती 13 मई को होगी. यह चुनाव 760 निकायों में होगा. इनमें 17 नगर निगम,199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

16 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago