देश

UP Nikay Chunav: “बीजेपी की कलम में इतनी स्याही नहीं कि वे विकास को लिख भी सकें, अपनी सरकार आएगी, बहुत लम्बी लाइन…” भाजपा पर बरसे आजम खान

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर छींटाकशी करने में जुटे हैं. आज पहले चरण के चुनाव को लेकर 37 जिलों में चुनाव प्रचार शाम तक थम जाएगा. इसको देखते हुए रामपुर में आजम खान अपने समर्थकों के साथ जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. वह जमकर भाजपा सरकार पर बरसते दिखाई दे रहे हैं. एक जनसभा में उन्होंने कहा,”बीजेपी की कलम में इतनी स्याही नहीं है कि वे विकास को लिख भी सकें, वक्त बदलेगा, अपनी सरकार आएगी…” इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रामपुर की शहर नगर पालिका सीट से बीजेपी की प्रत्याशी मसर्रत मुजीब के लिए कई बड़े दिग्गज नेता रोड शो कर रहे हैं. वहीं सपा की ओर से आजम खान कमान सम्भाले हुए हैं. वह लगातार भाजपा पर हमलावर दिख रहे हैं. इस दौरान वह कई बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते भी दिखाई दे रहे हैं. रविवार देर रात वह रामपुर के मोहल्ला नालापार में चुनावी सभा करने पहुंचे और यहां पर उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि, “विकास कराना तो दूर, इनकी कलम में इतनी स्याही भी नहीं है कि विकास को लिख भी सकें.” आगे उन्होंने कहा, “रामपुर वालों से किसी का कोई मतलब नहीं है, जो चिकनी-चुपड़ी बातें ये कर रहे हैं, सब धोखा है. दरअसल ये लोग रामपुर वालों से बदला लेना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

16 सौ बच्चों वाले स्कूल को बंद करा दिया

आजम खान ने आगे कहा कि रामपुर पब्लिक स्कूल बंद करा दिया और इमारत खाली करा दी गई. पूरे हिंदुस्तान में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा कि जिस स्कूल में 1600 बच्चे पढ़ते हों, उसे बंद करा दिया जाए. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. यूनिवर्सिटी की वजह से ही अलीगढ़ और बनारस की पहचान है. अब रामपुर वालों की पढ़ाई में भी रोड़े अटकाए जा रहे हैं.

उतार ले गए विक्टोरिया लाइट

आजम खान ने आगे कहा कि विकास की बातें करने वाले एक फ्यूज बल्ब तो लगवा नहीं पाए ऊपर से हमने जो रामपुर में विक्टोरिया लाइट लगवाई थी, उसे भी उतार ले गए. हमने तो गेट बनवाए ते उसका नाम भी बदल दिया गया. इसी के साथ उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, नाम ही रखना था तो कुछ नया बनवा लेते. पुराने का नाम क्यों बदल रहे हो.

मैने किया था कलम का इंतजाम

रामपुर की जनता से आजम खान ने कहा, “तुमने हमसे तो कलम भी नहीं मांगी थी, लेकिन मैने कलम का इंतजाम तुम लोगों के लिया किया. इलाज के लिए अस्पताल भी बनवाया. अगर मैने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का बंदोबस्त नहीं किया होता तो कोरोना की पहली और दूसरी लहर में न जाने कितने ही लोग मौत के मुंह में समा जाते.”

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago