खेल

IPL 2024, RCB vs LSG: घरेलू मैदान पर लखनऊ देगी पटखनी या जीत की पटरी पर लौटेगी आरसीबी, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. 17वें सीजन का 15वां मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. आरसीबी इस सीजन में आज अपना चौथा मैच खेलने के लिए उतरेगी. वहीं लखनऊ सुपर जॉयंट्स आज अपना तीसरा मैच खेलेगी. आरसीबी को अब तक खेले गए 3 मैच में से एक में जीत और दो में हार लगी है. वहीं लखनऊ टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें एक मैच में जीत और एक में हार मिली है.

पॉइंट्स टेबल में आरसीबी 9वें नंबर पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जॉयंट्स इस समय छठे नंबर पर है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय 9वें स्थान पर है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों की चार बार भिड़ंत हुई है. जिसमें 3 मैच में आरसीबी में बाजी मारी है. वहीं एक मैच में लखनऊ को जीत मिली है. यह जीत पिछले सीजन में लखनऊ को आरसीबी के घर में ही मिली थी. उस मुकाबले में लखनऊ को एक विकेट से जीत मिली थी.

विराट कोहली और पूरन हैं टॉप स्कोरर

विराट कोहली आरसीबी के टॉप स्कोरर हैं. उनके नाम तीन मैच में दो अर्धशतक की मदद से 181 रन दर्ज है. वहीं यश दयाल टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले गए सभी मैच में एक-एक विकेट लिए हैं. इधर, लखनऊ सुपर जॉयंट्स की बात करें तो निकोलस पूरन टीम के टॉप स्कोरर हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए दो मैच में 64 और 42 रनों की पारी खेली हैं. वहीं मयंक यादव टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 3 विकेट चटकाए हैं.

कैसी है चिन्नास्वामी की पिच

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार होती है. यहां पर गेंदबाज को कुछ ज्यादा खास सफलता नहीं मिलती है. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का नुकसान ज्यादा होता है. आईपीएल में अब तक इस पिच पर 90 मैच खेले गए हैं. जिसमें चेज करने वाली टीम को 49 मैचों में सफलता हाथ लगी है. वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 37 मैच में जीत मिली है. जबकि 4 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, यश दयाल, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर- विजयकुमार व्यशक, कर्ण शर्मा

लखनऊ सुपर जॉयंट्स- निकोलस पूरन (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, देवत्त पडिक्कल, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, यश ठाकुर.
इम्पैक्ट प्लेयर- केएल राहुल.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs CSK: दिल्ली को मिली सीजन की पहली जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago