खेल

IPL 2024, DC Vs SRH Highlights: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बाद टी. नटराजन ने बरपाया कहर, हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त

IPL 2024, DC Vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार (20 अप्रैल) को खेले गए मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 267 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 199 रनों पर ही सिमट गई. टूर्नामेंट में हैदराबाद की यह लगातार चौथी जीत थी. इसी के साथ हैदराबाद अब तक खेले गए सात मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में तीन जीत के साथ सातवें नंबर पर है.

हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली, लेकिन वह नाकाफी था. जेक ने 18 गेंदों की अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 7 छक्के लगाए. कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली . वहीं अभिषेक पोरेल ने 42 रनों का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सर्वाधिक 4 विकेट चकटाए. जबकि, नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक मार्कंडेय को दो-दो सफलता मिली.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर कार्ड- (199/10, 19.1 ओवर)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
पृथ्वी शॉ 16 वॉशिंगटन सुंदर 16-1
डेविड वॉर्नर 01 भुवनेश्वर कुमार 25-2
जेक फ्रेजर-मैकगर्क 65 मयंक मार्केंडे 109-3
अभिषेक पोरेल 42 मयंक मार्कंडे 135-4
ट्रिस्टन स्टब्स 10 नीतीश रेड्डी 154-5
ललित यादव 07 टी. नटराजन 166-6
अक्षर पटेल 06 टी. नटराजन 199-7
एनरिक नॉर्खिया 00 टी. नटराजन 199-8
कुलदीप यादव 00 टी. नटराजन 199-9
ऋषभ पंत 44 नीतीश रेड्डी 199-10

सनराइजर्स हैदराबाद ने की थी तूफानी शुरुआत

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी शुरूआत की. ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा ने 5 ओवर में ही टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. हेड और अभिषेक शर्मा के बीच 6.2 ओवर में 131 रनों की बड़ी साझेदारी हुई. अभीषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. कुलदीप यादव ने उन्हें चलता किया. इसी ओवर में कुलदीप ने एडन मारक्रम को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद कुलदीप यादव ने ट्रेविस हेड (89) को भी चलता किया. हेड ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के जमाए.

ट्रेविस हेड के पवेलियन लौटने के बाद रनगति में कमी आई लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रहा. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी उपयोगी पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली. जबकि, शाहबाज अहमद ने 29 गेंदों में दो चौके और 5 छक्के की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओऱ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोरकार्ड- (266/7, 20 ओवर)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
अभिषेक शर्मा 46 कुलदीप यादव 131-1
एडेन मारक्रम 01 कुलदीप यादव 133-2
ट्रेविस हेड 89 कुलदीप यादव 154-3
हेनरिक क्लासेन 15 अक्षर पटेल 154-4
नीतीश कुमार रेड्डी 37 कुलदीप यादव 221-5
अब्दूल समद 13 मुकेश कुमार 251-6
पैट कमिंस 01 रन आउट 256-7
शाहबाज अहमद 59*
वॉशिंगटन सुंदर 00*

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दूल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्केंडे, टी. नटराजन.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago