फोटो-सोशल मीडिया
Pankaj Tripathi: हिंदी फिल्मों के जाने-माने कलाकार पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़क हादसे में उनके जीजा की मौत हो गई है तो वहीं बहन की हालत नाजुक है. सड़क हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर पंकज त्रिपाठी के बहनोई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह घटना निरसा में हुई. दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शोक व्यक्त किया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार चला रहे थे तो वहीं पंकज की बहन सविता कार में बैठी हुई थीं और निरसा आ रहे थे. घटना को लेकर पंकज के रिश्तेदारों ने बताया कि राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपनी पत्नी सविता तिवारी के साथ बिहार के गोपालगंज के कमालपुर गांव से चितरंजन जा रहे थे. राजेश तिवारी खुद ही कार चला रहे थे और सविता बैठी हुई थीं. रिश्तेदार ने बताया कि धनबाद से बंगाल जाने वाले एनएच 19 निरसा बाजार में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
राजेश की कार करीब तीन फिट के डिवाइडर से जा टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिससे दोनों को जल्दी ही SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
रिश्तेदारों ने बताया कि इलाज के दौरान राजेश तिवारी की मौत हो गई है और सविता तिवारी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. सविता की हालत नाजुक बताई जा रही है. खबर सामने आ रही है कि हादसे के बाद SNMMCH अस्पताल में धनबाद सहित शहर के अन्य हिस्सों में रहने वाले पंकज त्रिपाठी के रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है.
राजेश तिवारी के एक सहकर्मी ने बताया कि वह चितरंजन में रेल विभाग में कार्यरत थे और वह रेलवे की जीएम ऑफिस में तैनात थे. छुट्टी लेकर वह अपने घर गोपालगंज गए थे. यह हादसा गोपालगंज से लौटने के दौरान ही हुआ है. रिश्तेदारों ने बताया कि घटना की सूचना पंकज त्रिपाठी को भी दे दी गई. वहीं इस हादसे के बार पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.
घटना पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शोक जताया है और एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें.’
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…