खेल

IPL 2024, SRH Vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता, राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

IPL 2024, SRH Vs RR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 50वां मैच गुरुवार (2 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. जिसमें हैदराबाद ने एक रन से जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा.

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से हराया

मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी और गेंद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हाथों में थी. इधर, स्ट्राइक पर रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी कर रहे थे. आखिरी गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन भुवी के आग उगलती गेंद ने पॉवेल को एलबीडब्ल्यू कर बाजी पलट दी.वह जीत के हीरो रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

राजस्थान रॉयल्स अगर आज के मुकाबले में जीत दर्ज करती तो वह आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जीती लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसके इंतजार को आगे बढ़ा दिया है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से 8 मैच में जीत दर्ज कर 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. दूसरी ओर राजस्थान को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद टॉप 4 में पहुंच गई है. हैदराबाद को अब तक 6 मैच में जीत और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

बेकार गई यशस्वी और पराग की पारी

राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 49 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए. अंत में रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए. हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके. वहीं कप्तान पैट कमिंस और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए.

राजस्थान की पारी का स्कोरकार्ड (200/7, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
जोस बटलर 00 भुवनेश्वर कुमार 1-1
संजू सैमसन 00 भुवनेश्वर कुमार 1-2
यशस्वी जायसवाल 67 टी नटराजन 135-3
रियान पराग 77 पैट कमिंस 159-4
शिमरन हेटमायर 13 टी नटराजन 181-5
ध्रुव जुरेल 01 पैट कमिंस 182-6
आर अश्विन 01*

नीतीश रेड्डी और ट्रेविस हेड ने खेली अर्धशतकीय पारी खेली

हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (12) और अनमोलप्रीत ने 5 रनों का योगदान दिया. ट्रेविस हेड 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए.  सनराइजर्स के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं हेनरिक क्लासेन ने भी 42 रनों का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से आवेश खान को दो और संदीप शर्मा को एक सफलता मिली.

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोरकार्ड (203/3, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
अभिषेक शर्मा 12 आवेश खान 25-1
अनमोलप्रीत सिंह 05 संदीप शर्मा 35-2
ट्रेविस हेड 58 आवेश खान 131-3
हेनरिक क्लासेन 42*
नीतीश कुमार रेड्डी 76*

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदारबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

इम्पैक्ट सब- जयदेव उनादकट, एडेन मारक्रम, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, सनवीर सिंह.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान.

इम्पैक्ट सब- जोस बटलर, तनुष कोटियन, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर.

ये भी पढ़ें- T20 WC के लिए टीम इंडिया के चयन के बाद अजित अगरकर और रोहित शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मध्यक्रम के बल्लेबाजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

5 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

29 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

37 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

39 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

54 minutes ago