खेल

IPL 2025 CSK vs MI: खलील अहमद पर बॉल टेंपरिंग के लगे आरोप, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 में रविवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. इस जीत के साथ सीएसके ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. मुकाबले में खलील अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और रोहित शर्मा समेत तीन अहम विकेट झटके. लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस वीडियो को देखकर फैंस खलील अहमद और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा रहे हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील अहमद गेंदबाजी करते वक्त अचानक रुक जाते हैं. इसी दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उनके पास आते हैं और कुछ कहते हैं. इसके बाद खलील अपनी जेब से कुछ निकालकर ऋतुराज को देते हैं, जिसे गायकवाड़ तुरंत अपनी जेब में रख लेते हैं. वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि आखिर खलील ने ऋतुराज को क्या दिया, लेकिन फैंस इसे बॉल टेंपरिंग से जोड़ रहे हैं. कई यूजर्स इस पर जांच की मांग कर रहे हैं, तो कुछ सीएसके पर बैन लगाने की बात कर रहे हैं.

क्या होती है बॉल टेंपरिंग?

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, गेंद से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना बॉल टेंपरिंग माना जाता है. एमसीसी के लॉ 42.3 के तहत यह एक बड़ा अपराध है. 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में कड़ी सजा दी गई थी, जिसे “सैंडपेपर गेट” के नाम से जाना जाता है.

क्या सीएसके पर होगी कार्रवाई?

वायरल वीडियो के बाद फैंस सीएसके पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, अब तक इस मामले में बीसीसीआई या आईपीएल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अगर इस पर जांच होती है और बॉल टेंपरिंग साबित होती है, तो खलील अहमद और सीएसके को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: आईपीएल कमेंट्री पैनल से इरफान पठान को किया गया बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago