खेल

IPL 2025: गुजरात टाइटन्स ने RCB को 8 विकेट से हराया, जोश बटलर और साई सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से मात दी. गुजरात ने 18वें ओवर में ही 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह मैच आरसीबी के घरेलू मैदान पर खेला गया, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 169 रन बनाए.

RCB की खराब शुरुआत

आरसीबी की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में विराट कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर आउट हो गए. तीसरे ओवर में देवदत्त पडिक्कल को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद पांचवें ओवर में फिल सॉल्ट, जो अच्छे लय में दिख रहे थे, सिराज का शिकार बने. सातवें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार को ईशांत शर्मा ने पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद जितेश शर्मा ने 33 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 13वें ओवर में आउट हो गए. फिर लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. टिम डेविड ने भी शानदार योगदान दिया, जिससे आरसीबी की टीम 20 ओवर में 169 रन तक पहुंच पाई.

गुजरात टाइटन्स की मजबूत बल्लेबाजी

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने सधी हुई पारी खेली. हालांकि, गिल 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद साई सुदर्शन और जोश बटलर ने कमान संभाली. सुदर्शन ने 49 रनों की पारी खेली और गुजरात को जीत की राह पर ला खड़ा किया.

जोश बटलर ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. गुजरात ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा

सब्स्टीट्यूट्स (GT): शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर और वॉशिंगटन सुंदर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल

सब्स्टीट्यूट्स (RCB): सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज बंडगे, जैकब बेथेल और स्वप्निल सिंह


ये भी पढ़ें- King vs Prince: RCB और GT के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला कड़ा मुकाबला, क्या स्पिनर्स लगाएंगे मैच में जीत का तड़का?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

24 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

28 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

40 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

42 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

56 minutes ago