इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबले में 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की. यह मैच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ.
चेन्नई को जीत के लिए 220 रन बनाने थे. ओपनर रचिन रविंद्र ने 36 रनों की तेज शुरुआत दी, लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ केवल 1 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद कॉन्वे और शिवम दुबे ने टीम को संभाला. कॉन्वे ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि दुबे ने भी अहम रन जोड़े. अंत में एमएस धोनी मैदान पर उतरे और सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन ठोक दिए. लेकिन उनके प्रयास भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे. सीएसके की पारी 201 रन पर सिमट गई और टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी.
पंजाब की शुरुआत खराब रही. प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मार्कस स्टोइनिस भी खास कुछ नहीं कर सके. एक समय पंजाब का स्कोर लड़खड़ाता नजर आ रहा था. लेकिन तभी प्रियांश आर्या ने कमाल कर दिया. उन्होंने केवल 39 गेंदों में शतक जड़ दिया और खेल का रुख बदल दिया.
प्रियांश का साथ दिया शशांक सिंह ने, जिन्होंने तेजी से रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. दोनों की साझेदारी ने पंजाब को 219/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
पिछले मैच में राजस्थान से करारी हार झेलने वाली पंजाब की टीम ने इस जीत से जोरदार वापसी की. वहीं चेन्नई की टीम अब तक के सीजन में संघर्ष करती नजर आ रही है और यह उनकी लगातार चौथी हार रही.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: पूरन और मार्श की तूफानी पारियों से लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हराया
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…