IPL 2025: आईपीएल 2025 के रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 162 रन बना पाई. हालांकि, आरसीबी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया.
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दोनों ने फिफ्टी पूरी की और दिल्ली के लक्ष्य को आसानी से चेज किया. इससे पहले आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 162 रन पर रोक दिया. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत तेज रही. ओपनर अभिषेक पोरेल ने सिर्फ 11 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन ठोक डाले. वहीं फाफ डु प्लेसिस ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 22 रन बनाए.
दिल्ली की पारी का मिडल ऑर्डर थोड़ा लड़खड़ाया. करुण नायर (4 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (15 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए. इस बीच केएल राहुल ने टीम को संभालने की कोशिश की और 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 41 रन बनाए.
लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने अहम मौकों पर केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (18 गेंदों में 34 रन) के विकेट लेकर दिल्ली की रफ्तार थाम दी. भुवी ने बाद में आशुतोष शर्मा को भी चलता किया, जिससे दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फिर गया.
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 54 रन जोड़े लेकिन इस दौरान उन्होंने चार विकेट भी गंवा दिए. विप्रज निगम ने आखिरी में तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 6 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए, लेकिन रन आउट हो गए. आरसीबी की ओर से यश दयाल और क्रुणाल पांड्या ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें- IPL 2025 MI Vs LSG: बूम-बूम बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…