खेल

IPL 2025 SRH vs RR: ईशान किशन के तूफानी शतक से दबे राजस्थान के रॉयल्स

IPL 2025 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत हुई. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 286 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 287 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले, आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी SRH के नाम है, जब टीम ने 2024 में आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे. इस मैच में ईशान किशन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली.

हेड-अभिषेक की तेज शुरुआत

सनराइजर्स की शुरुआत शानदार रही. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन जोड़ दिए. अभिषेक ने 11 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे. उन्हें महीष तीक्ष्णा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने मिलकर तेजी से रन बटोरे. दोनों ने सिर्फ 38 गेंदों में 85 रन जोड़े. इस दौरान हेड ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, तुषार देशपांडे ने उन्हें 31 गेंदों पर 67 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. हेड ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े.

नीतीश रेड्डी और ईशान की मजबूत साझेदारी

हेड के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े. नीतीश 30 रन बनाकर तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए और उन्होंने भी रनों की झड़ी लगा दी. क्लासेन ने सिर्फ 14 गेंदों पर 34 रन बनाए.

क्लासेन के आउट होने के बाद ईशान किशन ने अपने शतक की रफ्तार बढ़ा दी. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ईशान अंत तक नाबाद रहे और 46 गेंदों पर 106 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.


ये ही पढ़ें- पावरप्ले का बादशाह: SRH ने ठोके 94 रन, IPL 2025 में फिर दिखाया बल्लेबाजी का दम, जानें अब तक Powerplay के रिकॉर्ड्स


टीमें और इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट्स

राजस्थान रॉयल्स (Playing XI): यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद (Playing XI): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनीकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जिशान अंसारी, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

DUSU Election Result: डूसू में फिर ‘भगवा’ का दबदबा! ABVP की 3 पदों पर जीत, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए…

2 minutes ago

‘शादी नहीं की तो मार डालूंगा…’ रामपुर में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती के सिर पर चलाई कुल्हाड़ी

रामपुर के बिलासपुर में शादी से इनकार करने पर सनकी युवक ने घर में घुसकर…

11 minutes ago

आय से अधिक संपत्ति का मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर…

23 minutes ago

आरकॉम फंड डायवर्जन मामला: क्या दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर होंगे केस? सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को होगी अहम सुनवाई

दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) से जुड़े बैंक फ्रॉड और वित्तीय मामलों…

23 minutes ago

DUSU Election Results: 19वें राउंड के बाद ABVP का 3 पदों पर दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने बनाई प्रचंड बढ़त

DUSU Election Results 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना जारी है.…

37 minutes ago

कस्टोडियल डेथ और एनकाउंटर पर भड़के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां, बोले- संवैधानिक व्यवस्था में शॉर्टकट मंजूर नहीं

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने हिरासत में हिंसा और कथित एनकाउंटर पर…

39 minutes ago