IPL 2025 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत हुई. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 286 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 287 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले, आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी SRH के नाम है, जब टीम ने 2024 में आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे. इस मैच में ईशान किशन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली.
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙢𝙖𝙞𝙙𝙚𝙣 #TATAIPL 𝙘𝙚𝙣𝙩𝙪𝙧𝙮 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🧡
A special first for Ishan Kishan as he brought up his 💯 off just 45 balls 🔥
Updates ▶️ https://t.co/ltVZAvInEG#SRHvRR | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/8n92H58XbK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
हेड-अभिषेक की तेज शुरुआत
सनराइजर्स की शुरुआत शानदार रही. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन जोड़ दिए. अभिषेक ने 11 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे. उन्हें महीष तीक्ष्णा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया.
इसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने मिलकर तेजी से रन बटोरे. दोनों ने सिर्फ 38 गेंदों में 85 रन जोड़े. इस दौरान हेड ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, तुषार देशपांडे ने उन्हें 31 गेंदों पर 67 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. हेड ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े.
नीतीश रेड्डी और ईशान की मजबूत साझेदारी
हेड के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े. नीतीश 30 रन बनाकर तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए और उन्होंने भी रनों की झड़ी लगा दी. क्लासेन ने सिर्फ 14 गेंदों पर 34 रन बनाए.
क्लासेन के आउट होने के बाद ईशान किशन ने अपने शतक की रफ्तार बढ़ा दी. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ईशान अंत तक नाबाद रहे और 46 गेंदों पर 106 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
टीमें और इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट्स
राजस्थान रॉयल्स (Playing XI): यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका
सनराइजर्स हैदराबाद (Playing XI): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनीकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जिशान अंसारी, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


