Sikandar Trailer Out: सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी अपकोमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ए. आर. मुरुगदोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Sikandar Trailer) हो गया गया है. ‘गजनी’ जैसी हिट फिल्म देने वाले मुरुगदोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है.
नए पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को पहली बार एक साथ दिखाया गया है. इसमें सलमान खान, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शर्मन जोशी नजर आ रहे हैं.
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’को सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव किए हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो अहम बदलाव करने की सलाह दी थी, जिसे मेकर्स ने स्वीकार कर लिया है. फिल्म में गृहमंत्री का एक किरदार था, जिसे होम मिनिस्टर कहा जा रहा था.
सेंसर बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इस किरदार को सिर्फ मिनिस्टर कहा जाए. इसके अलावा, फिल्म के एक सीन में एक राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग को दिखाया गया था, जो किसी वास्तविक पार्टी से मिलता-जुलता लग रहा था. बोर्ड ने इस विजुअल को ब्लर करने का आदेश दिया है, ताकि किसी भी तरह का विवाद ना हो.
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…