इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 63वां मैच किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है. इस मैच का परिणाम तय करेगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में आगे जाएगी. दरअसल, आईपीएल 2025 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस पार कर चुकी हैं. चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है.
चौथी टीम बनने के लिए बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होना है. इस मैच में अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई को घर पर हरा देती है, तो उसकी उम्मीद प्लेऑफ में जाने की बरकरार रहेगी. लेकिन, अगर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की, तो दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट जाएगा.
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक हासिल किए हैं. उसे प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. वहीं, मुंबई इंडियंस के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं. अगर मुंबई दिल्ली के सामने मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा. लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी. दिल्ली जहां मुंबई के सामने हर हाल में जीत सुनिश्चित करना चाहेगी, वहीं मुंबई अपने बाकी दोनों मैचों को जीतकर अच्छे नेट रन रेट की मदद से टूर्नामेंट में खुद को टॉप-2 में खत्म करना चाहेगी.
आईपीएल में इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जाने वाली पहली तीन टीम बनी हैं.
बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर मुंबई फैंस की नजर रहने वाली है. क्योंकि, इन तीनों खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस की टीम काफी हद तक निर्भर रहती है. सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी वानखेड़े में काफी अच्छा है. वानखेड़े में एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर दिल्ली के फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…