Bharat Express DD Free Dish

SRH vs LSG : हैदराबाद ने लखनऊ के प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी, छह विकेट से दर्ज की शानदार जीत, अभिषेक की तूफानी बैटिंग ने मचाया धमाल

हैदराबाद (SRH) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अथर्व तायडे (13 रन) को दिग्वेश राठी ने आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई.

SRH

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के एक बेहद अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी.

SRH ने 6 विकेट से जीता मैच

लखनऊ द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद (SRH) ने 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 59 रन बनाए. उन्होंने 20 गेंदों की पारी में छह छक्के और चार चौके लगाए.

वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 35 रन और कामिंदु मेडिंस ने महत्वपूर्ण योगदान देकर जीत की नींव रखी.

मुश्किलों भरी रही SRH की शुरुआत

हैदराबाद (SRH) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अथर्व तायडे (13 रन) को दिग्वेश राठी ने आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद अभिषेक और ईशान ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे. अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया. उनकी पारी ने हैदराबाद को 8 ओवर में ही 100 रन के पार पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी ने किया कमाल

आठवें ओवर में अभिषेक का विकेट गिरने के बाद किशन और फिर क्लासेन और कामिंदु ने पारी को आगे बढ़ाया. क्लासेन और कामिंदु के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने लखनऊ की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए. क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक हैदराबाद जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था.

SRH ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इससे पहले, हैदराबाद ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. उनके लिए मिशेल मार्श और एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक लगाए, जबकि निकोलस पूरन ने तेजतर्रार 45 रनों की पारी खेली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read