खेल

IPL 2026 DC vs MI: कप्तान हार्दिक पंड्या हुए बाहर! सूर्या संभाल रहे मुंबई की कमान, क्या अक्षर की सेना ले पाएगी पिछला बदला?

IPL 2026 Hardik Pandya injury: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़े उलटफेर के साथ शुरू हुआ है. टॉस के वक्त जब मैदान पर हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव नजर आए, तो फैंस हैरान रह गए. मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या अनफिट होने के कारण इस हाई-वोल्टेज मैच से बाहर हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस (dc vs mi toss) जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली की टीम जहां बिना किसी बदलाव के उतरी है, वहीं मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं.

हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या का ‘कप्तानी’ टेस्ट

मुंबई इंडियंस के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं. हार्दिक का बाहर होना मुंबई के लिए बड़ा झटका है, लेकिन पिछले मैच (DC vs MI) में कोलकाता के खिलाफ 221 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करने वाली मुंबई की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है. सूर्या के लिए चुनौती होगी कि वह रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की फॉर्म का फायदा उठाकर दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाएं.

क्या दिल्ली ले पाएगी बदला?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच केवल दो अंक हासिल करने का नहीं बल्कि पिछले साल की दोहरी हार का हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका है. आईपीएल 2025 में दिल्ली और मुंबई के बीच दो मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार मुंबई ने बाजी मारी थी. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली इस बार घरेलू मैदान पर उस ‘कलंक’ को धोना चाहेगी. पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदने वाली दिल्ली की टीम में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी फिर से धमाका करने को तैयार है.

ये भी पढ़ें- पॉइंट्स टेबल में मची खलबली! ऋतुराज की कप्तानी पर संकट? लगातार दूसरी हार से सन्नाटे में चेन्नई

पहले मैच की जीत के जोश में दोनों टीम

दोनों (DC vs MI) ही टीमों ने इस सीजन का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. मुंबई ने 2012 के बाद पहली बार अपना ओपनिंग मैच जीता है, जिसमें रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन के अर्धशतकों ने महफिल लूट ली थी. दूसरी ओर, दिल्ली के पास केएल राहुल और पाथुम निसंका जैसी मजबूत ओपनिंग जोड़ी है. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बीच का ‘स्पिन vs पेस’ मुकाबला इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है.

क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पाथुम निसंका, नीतीश राणा, विपरन निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago