यूटिलिटी

सोना ₹53,000 और चांदी ₹2 लाख से ज्यादा हुई सस्ती! रिकॉर्ड हाई से भारी गिरावट के बाद जानें क्या है निवेश का सही मौका

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से जो उठापटक चल रही है, उसने आम आदमी से लेकर बड़े निवेशकों तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं. बीते हफ्ते की बात करें तो बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हफ्ते के अंत में दोनों ही कीमती धातुओं ने अपनी बढ़त बनाए रखी. MCX पर 24 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, वहीं चांदी भी 2,32,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई.

रिकॉर्ड हाई से अब भी काफी ‘सस्ता’ है सोना-चांदी

भले ही पिछले हफ्ते कीमतों में उछाल आया हो, लेकिन अगर हम इनकी तुलना इनके ‘ऑल टाइम हाई’ यानी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से करें, तो ये अभी भी काफी टूट चुके हैं. इसे आप एक तरह से कीमतों का ‘क्रैश’ भी कह सकते हैं. चांदी की बात करें तो यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. वहीं, सोना भी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है.

याद दिला दें कि इसी साल जनवरी में चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और 4,39,337 रुपये के स्तर को छू लिया था. लेकिन उसके बाद से चांदी उस ऊंचाई को दोबारा नहीं छू पाई है. सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है; जनवरी में गोल्ड रेट रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 2,02,984 रुपये तक जा पहुंचा था, जो अब घटकर 1.50 लाख के नीचे बना हुआ है.

बीते हफ्ते कितनी आई तेजी?

अगर सिर्फ पिछले एक हफ्ते के बदलाव पर नजर डालें, तो MCX पर सोना करीब 2,395 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. चांदी में भी जबरदस्त तेजी रही और यह हफ्ते भर में 4,646 रुपये प्रति किलो चढ़कर बंद हुई. घरेलू सराफा बाजार (IBJA) की बात करें तो वहां भी यही ट्रेंड दिखा. महज तीन दिनों के कारोबार में सोना 3,666 रुपये और चांदी 6,166 रुपये महंगी हो गई.

ये भी पढ़ें- सिर्फ ₹23,500 में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, EMI की सुविधा के साथ रहने-खाने का भी खर्च उठाएगी IRCTC

खरीदने से पहले यह गणित समझ लें

अगर आप इन दिनों ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो एक बात का ध्यान जरूर रखें. जो रेट आप न्यूज़ या वेबसाइट्स पर देखते हैं, वो बेस प्राइस होते हैं. जब आप दुकान पर गहने खरीदने जाते हैं, तो उस पर 3 फीसदी GST और ज्वेलर्स के अपने मेकिंग चार्ज जुड़ते हैं.

अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में ये मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं, जिससे आपके फाइनल बिल की रकम बढ़ जाती है. फिलहाल बाजार की जो स्थिति है, उसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

9 seconds ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

11 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

31 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

38 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

47 minutes ago