DC vs PBKS: आईपीएल 2026 के 35वें मैच में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत के दौरान एक कैच पकड़ने की कोशिश में दिल्ली के खिलाड़ी लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) अचानक गिर पड़े. गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट लगी और वह काफी देर तक मैदान पर ही पड़े रहे. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से मैच के दौरान सभी खिलाड़ी और दर्शक काफी चिंतित हो गए.
पहली बल्लेबीज करते हुए दिल्ली ने 264 रनों का बड़ा लक्ष्य पंजाब की टीम को दिया था. पंजाब किंग्स 265 रनों का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की. पहले 2 ओवर में 36 रन बना लिए थे. तीसरा ओवर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल डाल रहे थे.
इसी ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में मिड-ऑफ की तरफ चली गई. वहां फील्डिंग कर रहे लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के लिए पीछे की ओर गए, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सिर के बल गिर पड़े. गिरने के बाद उन्हें तेज दर्द महसूस हुआ और तुरंत मैदान से बाहर ले जाकर अस्पताल भेजा गया.
लुंगी एनगिडी की चोट गंभीर होने के बाद उन्हें इस मैच से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दुष्मांता चमीरा को टीम में शामिल किया. एनगिडी के चोटिल होते ही मैदान पर मौजूद खिलाड़ी काफी परेशान दिखे. पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी तुरंत उन्हें देखने मैदान पर पहुंचे. इस दौरान स्टेडियम में माहौल शांत और गंभीर हो गया.
ये भी पढ़ें: मुंबई बुला रहे हैं सोनू सूद, ‘लिट्टी-चोखा’ खिलाने को तैयार अनंत सिंह, दिलचस्प बातचीत वायरल; देखें VIDEO
मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत रही. केएल राहुल ने शानदार 152 रन बनाए, जबकि नितीश राणा ने 91 रनों की अहम पारी खेली, जिसके बदौलत दिल्ली ने 265 रनों का बड़ा टारगेट दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…