खेल

IPL के 19वें सीजन का बजा बिगुल, पहले मैच में RCB vs SRH की टक्कर; यहां देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल के 19वें सीजन के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो गया है. बुधवार (11 मार्च) शाम इंडियन पियम लीग (IPL) ने इसकी घोषणा की. टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा. इस सीजन के लिए सभी 10 टीमें जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं.

MI और CSK सबसे सफल टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी. वहीं मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब तक की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब जीता है. RCB अपने कुछ मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि उनके कुछ होम मैच रायपुर में भी हो सकते हैं.

चुनाव की वजह से बाकी शेड्यूल बाद में आएगा

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. इसकी वजह देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव. केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने हैं और उनकी तारीखों का ऐलान अप्रैल में किया जाएगा. इसलिए पूरे टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं किया गया है.

IPL 2026- 20 Days Match Schedule

तारीख मैच वेन्यू
28 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
29 मार्च मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
30 मार्च राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
31 मार्च पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लापुर
1 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
2 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
3 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
4 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली
4 अप्रैल गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
5 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
5 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
7 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी
8 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
9 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
11 अप्रैल पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लापुर
11 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
12 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
12 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को रौंदने के बाद टीम इंडिया मालामाल! ICC ने बरसाए रिकॉर्डतोड़ पैसे, चैंपियन बनने पर मिली इतनी बड़ी रकम


चार दिन होंगे डबल हेडर मैच

आईपीएल 2026 के पहले चरण में चार दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को एक ही दिन में दो-दो मैच होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच और कप्तानों की सालाना मीटिंग 25 मार्च को मुंबई में होगी. वहीं सभी टीमों के कप्तानों का फोटोशूट 15 मार्च को नई दिल्ली में रखा गया है.

15 दिनों में 10 वेन्यू पर होंगे मैच

आईपीएल 2026 के पहले पांच दिनों में सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल लेंगी. इसके बाद 2 अप्रैल से सभी टीमों के दूसरे मुकाबलों का दौर शुरू होगा. पहले चरण के 15 दिनों में कुल 10 अलग-अलग वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे. इस दौरान कोलकाता और गुवाहाटी में सबसे ज्यादा 3-3 मुकाबले होंगे, जबकि बाकी मैदानों पर 2-2 मैच आयोजित किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

7 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

35 minutes ago