खेल

IPL 2023 Auction: इन 4 ऑलराउंडर्स की होगी मोटी कमाई, कहीं से भी मैच पलटने का रखते हैं दम!

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए सिर्फ 8 दिन बचे हैं. आईपीएल ऑक्शन 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे कोच्चि में होगा. ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है, साथ ही Jio Cinema पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस लिस्ट में 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं. जिनमें से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं. कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं और 4 एसोसिएट देशों से हैं. बता दें सभी टीमों को मिलाकर केवल 87 स्लॉट खाली हैं जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 30 विदेशी खिलाड़ी चुने जा सकते हैं.

वैसे तो इस बार मार्की प्लेयर को अलग से नहीं रखा गया है. लेकिन कुछ खतरनाक खिलाड़ी ऐसे जरूर हैं जिन पर हर टीम की नजर होगी. खासतौर पर जब बात हो कुछ विदेशी ऑलराउंडर की. जी हां मिनी ऑक्शन की लिस्ट में 4 खतरानक ऑलराउंडर का नाम शामिल है जो गेंद और बल्ले से कहीं से भी मैच पलटने का माद्दा रखते हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO FIFA: फ्रांस की जीत के बाद बवाल, मोरक्को के फैंस आउट ऑफ कंट्रोल, मचाई भयंकर तबाही

ऑक्शन में इन ऑलराउंडर्स की होगी बल्ले-बल्ले

सैम करन (Sam Curran): वैसे तो ये इंग्लिश खिलाड़ी महज 24 साल का है. लेकिन मैदान पर ये बड़े बड़े दिग्गजों को छकाते हुए देखा जाता है. न केवल आईपीएल बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सैम करन का रिकॉर्ड धाकड़ है. इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी टीम इंग्लैंड को चैंपियन बनाया. फाइनल मुकाबले में सैम करन का परफॉर्मेंस बेहद खास और अहम था. बता दें, इस साल आईपीएल ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं. वह न सिर्फ अच्छे गेंदबाज है बल्कि समय आने पर बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं. सभी फ्रैंचाइजी के बीच इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की होड़ जरूर मचेगी.

बेन स्टोक्स (Ben Stokes): इस साल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में स्टोक्स का नाम नहीं था. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल में कई बार धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस धाकड़ खिलाड़ी का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए है. माना जा रहा है कि स्टोक्स का परफॉर्मेंस और अनुभव देखते हुए उनपर करोड़ों रुपए बरसने की उम्मीद है.

कैमरुन ग्रीन (Cameron Green): बेशक इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने ही घर में वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया हो. लेकिन इस टीम के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको खुश जरूर किया था. उन्होंने इस साल टी20 फॉर्मेट में कमाल का खेल दिखाया है. ग्रीन ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के भारत के टी20 दौरे में 214.54 की स्ट्राइक रेट से दो शानदार अर्धशतक जड़े थे. उम्मीद है कि इस बार ऑक्शन में ग्रीन खूब मालामाल होने वाले हैं.

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan): बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की नाराजगी और कुछ निजी कारणों की वजह से बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं थे. इस बार मिनी ऑक्शन में उनका नाम दर्ज है. शाकिब ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा है. ये खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बेहतरीन और खतरनाक ऑलराउंडर्स में शामिल हैं. ऐसे में इस बांग्लादेशी खिलाड़ी पर जमकर पैसा बरसने की उम्मीद की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

1 minute ago

अचानक बरसे पत्थर, सड़कों पर मचा हड़कंप! जानिए उज्जैन की शाही मस्जिद पर कैसे हुआ बड़ा फैसला?

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…

2 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

26 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

34 minutes ago

1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे सारे नियम! बिना PUCC पेट्रोल पंप पहुंचे तो खाली हाथ लौटेंगे घर

Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…

50 minutes ago

चोल साम्राज्य की समुद्री विरासत और भारतीय इतिहास लेखन का असंतुलन

राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…

52 minutes ago