खेल

जेम्स एंडरसन रिटायरमेंट के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में करेंगे वापसी! घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं

रेड बॉल क्रिकेट में अब तक के सबसे महान गेंदबाज में एक जेम्स एंडरसन सफेद गेंद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. इंग्लैंड के क्रिकेट लीजेंड एंडरसन ने खुलासा किया है कि वह सफेद गेंद क्रिकेट में जल्द कमबैक करेंगे. एंडरसन टेस्ट मैचों में 700 से अधिक विकेट लेकर इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

एंडरसन ने पिछले महीने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर के अंतिम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. एंडरसन एक बार फिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

अपने रिटायरमेंट के एक महीने बाद एंडरसन इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में वापसी पर विचार कर रहे हैं. एंडरसन ने प्रेस एसोसिएशन (पीए) समाचार एजेंसी से कहा कि उन्होंने अन्य प्रारूपों में अपने करियर पर कोई फैसला नहीं किया है. अगर वह फिट रहे तो अगले सत्र में ‘द हंड्रेड’ खेल सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 मैच भी खेले हैं.

एंडरसन के शानदार करियर ने उन्हें क्रिकेट में अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक बना दिया है. दो दशकों से अधिक के करियर में एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 704 विकेट लिए और 2.79 की इकॉनमी बनाए रखी. इंग्लैंड टीम के मेंटॉर के रूप में एंडरसन एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं. उन्हें नवंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच शुरू होने वाली अगली एशेज सीरीज से पहले टीम में शामिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ईशान किशन की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे झारखंड की कमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago