जेम्स एंडरसन (फाइल फोटो.)
James Anderson’s Dream Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन जिन्हें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में जाना जाता है ने हाल ही में अपनी सर्वकालिक ड्रीम प्लेइंग 11 का चयन किया है. 42 वर्षीय इस दिग्गज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद स्टीव हार्मिसन के साथ बातचीत के दौरान अपनी पसंदीदा टीम का खुलासा किया.
जेम्स एंडरसन ने यह टीम टॉकस्पोर्ट क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर स्टीव हार्मिसन के साथ चर्चा के दौरान चुनी. बातचीत के दौरान उन्होंने उन खिलाड़ियों को शामिल किया, जिनके साथ या जिनके खिलाफ उन्होंने मैदान पर खेला है. हालांकि उनके चयन ने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने केविन पीटरसन जैसे इंग्लिश क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह नहीं दी.
एंडरसन की ड्रीम प्लेइंग 11 में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने सर एलिस्टेयर कुक के साथ वीरेंद्र सहवाग को चुना है. मध्यक्रम में विराट कोहली, जो रूट और सचिन तेंदुलकर को जगह दी गई है.
विकेटकीपर की भूमिका के लिए उन्होंने भारतीय युवा ऋषभ पंत को चुना. बतौर ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम में शामिल किया गया है. गेंदबाजी विभाग में एंडरसन ने शेन वॉर्न (Spinner) और तेज गेंदबाजों के रूप में स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्लेन मैक्ग्राथ और डेल स्टेन को अपनी टीम में जगह दी है.
जेम्स एंडरसन की यह टीम उनकी क्रिकेटिंग समझ और मैदान पर उनके अनुभव का नतीजा है. इस टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय क्रिकेट का दबदबा विश्व स्तर पर कितना मजबूत है.
इसे भी पढ़ें- Ind Vs Eng : युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा, अब विकेटों के शतक की दहलीज पर पहुंचे अर्शदीप सिंह
-भारत एक्सप्रेस
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…