खेल

Jammu and Kashmir: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डोडा ने अखिल भारतीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप की मेजबानी की

Jammu and Kashmir : जिला विकास आयुक्त डोडा, विशेष महाजन ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में अखिल भारतीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट का आयोजन शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डोडा द्वारा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब, डोडा के सहयोग से किया जा रहा है

दरअसल टूर्नामेंट का आयोजन शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डोडा द्वारा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब, डोडा के सहयोग से किया जा रहा है. टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, जीडीसी डोडा, जीएमसी डोडा की टीमों सहित लगभग 8 टीमों ने इसमें भाग लिया. ये मैच उत्तर प्रदेश और ग्रीन चैंप्स की टीमों के बीच खेला गया. आपको को बता दें यूपी की टीम ने ग्रीन चैंप्स को 84 रनों से हरा दिया. जिसके बाद राशि गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इसे भी पढ़ें: UPSC परीक्षा में 7वीं रैक लाए अनंतनाग के वसीम अहमद भट्ट, तीसरी कोशिश में पूरा हुआ सपना

इस अवसर पर शासकीय डिग्री कॉलेज डोडा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अत्तर सिंह कोतवाल, डॉ. एजाज वानी, प्रो. केवल मन्हास, प्रो. सतीश कुमार, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे यह टूर्नामेंट 26 मई तक स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में चलेगा. डीडीसी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इस तरह के प्रेरक आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग जीडीसी डोडा की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप युवाओं, विशेषकर लड़कियों और महिलाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है.

जिसके बाद पूर्व कॉलेज प्राचार्य ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया. उन्होंने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सभी के बीच समानता के संदेश का प्रसार करते हैं

Amzad khan

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago