साल था 2020, कोविड अपने चरम पर था. उस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा था. सभी टीमें बायोबबल में थी. मैदान के बाहर एक टीम दूसरी टीम से नहीं मिल सकती थी. तभी एक क्रिकेटर आयोजकों से कहता है कि उसके लिए एक बबल से दूसरे बबल में ट्रांसफर की व्यवस्था करो और व्यवस्था कर भी दी जाती है. कुछ देर बाद उससे मिलने विपक्षी टीम की स्पोर्ट्स प्रजेंटर आती है. जिसे देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. खिलाड़ी उसे बाहर बॉलकनी में लेकर जाता है और अपनी अंगूठी निकालकर प्रपोज कर देता है. ये किसी फिल्म की कहानी नहीं ये भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स प्रजेंटर संजना गणेशन की लव स्टोरी है.
दरअसल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन, हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक-शो ‘हू इज द बॉस’ पर पहुंचे थे. जहां दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की. अपनी रिलेशनशिप सीक्रेट रखने से लेकर प्रपोज तक के सवालों पर दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. दोनों ने बताया कि आखिर कैसे जसप्रीत ने संजना को प्रपोज किया और कैसे उनकी लव स्टोरी शुरू हुई.
हरभजन सिंह ने जसप्रीत बुमराह को घेरने की कोशिश करते हुए कहा,
“एक बात के लिए तो इन्हें दाद देनी पड़ेगी, इन दोनों ने अपना रिलेशनशिप इतना छिपाकर रखा. मतलब इस हाथ से ताली बजानी है दूसरे हाथ को पता ही नहीं. कैसे भई…? जस्सी(जसप्रीत बुमराह) के बारे में तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था. मझे दो दिन पहले तेरी शादी के बारे में पता चला वो भी जतिन ने बताया. उसने बताया था कि दुल्हन तो यार हमारे यहां से जा रही है. ये सुनकर मैंने कहा कि अरे संजना, कैसे भाई इतना सीक्रेट ? “
जिसपर संजना गणेशन कहती हैं कि हमने इसे सीक्रेट नहीं रखा. बस हमने सोशल मीडिया पर नहीं डाला. हम दोनों के बारे में हमारे पैरेंट्स और दोस्तों को पता था. मेरे बहुत सारे प्रोड्यूसर दोस्त भी हमारे बीच क्या चल रहा है जानते थे. बस हमने इस चीज का ढिंढोरा नहीं पीटा.
ये भी पढ़ें- टी20 विश्व कप 2024: रोहित शर्मा ने बताया सूर्यकुमार यादव का कैच कैसे बना फाइनल जीत का निर्णायक पल
बुमराह ने बताया कि दोनों क्रिकेट से जुड़े हैं इसलिए भी शायद किसी को शक नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि एक बार वो अंजिक्य रहाणे के साथ संजना से मिलने पहुंचे, लेकिन रहाणे को इसका भान तक नहीं हुआ कि उनके और संजना के बीच कुछ चल रहा है. बुमराह ने बताया कि जब हमलोग मिल रहे थे तो किसी को शक भी नहीं होता था. लोगों को लगता था कि दोनों क्रिकेट में काम करते हैं तो जान पहचान तो होगी ही. जैसे रहाणे के साथ जब मैं संजना से मिलने गया तो उन्हें लगा कि हम इंटरव्यू के लिए आए हैं.
बता दें कि, जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने शादी से पहले 2 साल तक डेटिंग की. इसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली. उन्होंने बहुत ही सादगी से आनंद कारज (सिख धर्म में विवाह का समारोह) किया. 2023 में एक बेटा भी पैदा हुआ जिसका नाम अंगद है.
– भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…