देश

Telangana Chemical factory Blast: राष्ट्रपति और PM मोदी ने संगारेड्डी के हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों को मुहैया कराई जाएगी आर्थिक सहायता

Telangana Chemical Factory Explosion: तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में हुई दुखद आग दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में बताया, “तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

हैदराबाद के पास हुआ जोरदार विस्फोट

हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 10 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और 20 अन्य घायल हुए हैं. बताया जा रहा है यह हादसा करीब 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी दुख जताया

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संगारेड्डी जिले के पाशमैलारम औद्योगिक क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुई घटना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने राहत कार्यों को तेज करने के आदेश दिए. उन्होंने दुर्घटना में फंसे मजदूरों को बचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.”

यह भी पढ़िए: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Bharat Express Desk

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

26 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

37 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

54 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago