IND vs SA: रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने इस वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में सबसे बड़े हार का सामना किया. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 188 रन का लक्ष्य मिला था. लेकिन भारत की पूरी टीम 111 रन पर पवेलियन लौट गई.
सुपर-8 में हुई भारत की हार के बाद एक नाम काफी चर्चा में आया. साउथ अफ्रीका के ‘फिरकी बाज’ केशव महाराज का जिसने ना सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि टीम इंडिया के फिनिशर्स को भी परेशान किया. आइए जानते हैं कौन हैं केशव महाराज.
केशव आत्मानंद महाराज (Keshav Maharaj) भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं. वे 2006 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं. महाराज बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज हैं. उन्होंने नवंबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
जून 2021 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में हैट्रिक लेकर वे दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज बने जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. सितंबर 2021 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की. उसी महीने उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी किया और अपने पहले ही मैच में टीम की कप्तानी संभाली. केशव महाराज 2025 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं.
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि अगले ओवर में मार्को जानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया. कुछ ही देर में भारत ने दो अहम विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा भी 15 रन बनाकर आउट हो गए और पावरप्ले के बाद स्कोर 31/3 था. वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर चलते बने. 10वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हुए. आधी पारी तक भारत 57 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था और टीम दबाव में नजर आ रही थी.
लेकिन उसके बाद 15 वें ओवर में फिरकी के जादूगर केशव महाराज ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या (18 रन), रिंकू सिंह (0) और अर्शदीप सिंह को आउट कर टीम इंडिया फिनिशर लॉबी तोड़ दी. इस ओवर ने भारत की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं. शिवम दुबे ने जरूर संघर्ष किया और 42 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. पूरी टीम 19वें ओवर में 111 रन पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से हार के बाद सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, क्या दोनों मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा भारत?
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…