Bharat Express DD Free Dish

साउथ अफ्रीका से हार के बाद सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, क्या दोनों मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा भारत?

सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. भारत का नेट रन रेट -3.8 हो गया, सेमीफाइनल की राह अब दूसरे मैचों पर निर्भर…

T20 World Cup India Semifinal Scenario: टी20 विश्व कप 2026 में जीत के रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम की उम्मीदों पर बड़ा ग्रहण लग गया है. बीती रात सुपर-8 के पहले मुकाबले(south africa vs india) में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली है. यह इस विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी और टी20 फॉर्मेट की दूसरी सबसे बड़ी हार है. इस एकतरफा शिकस्त के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब बेहद कठिन हो गई है. बताते चलें कि समीकरण ऐसे बन गए हैं कि अब भारत अपने बचे दोनों मैच जीत भी जाए तो भी सेमीफाइनल में जगह बनाना थोड़ा पेचीदा लग रहा है.

हार के बाद क्या है भारत का नेट रन रेट?

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका(sa vs ind) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह हार भारत के लिए शर्मनाक साबित हुई है. अब भारत के पास सुपर-8 में दो मैच बाकी हैं एक 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और दूसरा 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ. वहीं सेमीफाइनल(T20 World Cup 2026) की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए भारत को ये दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. लेकिन यहां सबसे बड़ा खतरा भारत का नेट रन रेट है, जोकि -3.8 पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: तकनीकी खराबी के चलते एक और तेजस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एयरफोर्स ने लिया बड़ा फैसला; जानें कितने हो चुके हैं क्रैश?

क्या कहता है समीकरण?

समीकरण की बात करें तो सबसे सिंपल रास्ता ये है कि साउथ अफ्रीका अपने बचे दोनों मैच जीते और भारत भी अपने बचे दोनों मैच में जीत हासिल करे. इससे साउथ अफ्रीका छह और भारत चार पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में होगा. लेकिन अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज या जिम्बाब्वे से एक भी मैच हारा तो चार-चार अंक के साथ तीन टीमों में टाई हो जाएगा. यहां भारत को सबसे बड़ा खतरा है क्योंकि 76 रनों की हार के बाद उसका नेट रन रेट बेहद खराब है. ऐसे में टाई होने पर भी भारत बाहर हो सकता है.

दूसरी टीम के नतीजों पर भी निर्भर भारत

भारत के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना खुद की मेहनत के साथ-साथ ग्रुप-1 की दूसरी टीम के नतीजों पर भी निर्भर करेगा. सबसे पहले तो भारत को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद दूसरी टीम के नतीजों पर नजर रखनी होगी. दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका(sa vs ind) अपने सारे मैच जीते, क्योंकि प्रोटियाज अगर एक मैच भी गंवाता है तो भारत के लिए आंकड़े जटिल और समीकरण मुश्किल हो जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read