खेल

IPL 2023: घर में गरजे कोलकाता के बल्लेबाज, कैरेबियाई मसल पावर और रिंकू सिंह ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में हरा दिया.  180 रन का पीछा करने उतरी केकेआर ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका मारकर टीम को जीत दिला दी.

180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता को जेसन रॉय और रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेज शुरुआत दिलाई. लेकिन इसके बाद टीम ने विकेट गंवाए. मगर कप्तान नीतिश राणा ने पारी संभाली और शानदार अर्धशतक जड़ा.

ये भी पढ़ें: MS Dhoni के रिटायरमेंट पर बोले सुरेश रैना, इस खबर से बढ़ सकती है फैंस के दिल की धड़कन…

रसेल के बाद आख‍िरी गेंद पर रिंकू का धमाल

स मैच में आंद्रे रसेल ने भी तूफानी पारी खेली. कोलकाता की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. मैच में आख‍िरी गेंद पर हीरो एक बार फिर अलीगढ़ के रिंकू सिंह बने. उन्होंने 10 गेंदों पर 21 रनों की जरूरी और ताबड़तोड़ पारी खेली.  एक पल ऐसा लगा की केकेआर ने मैच गंवा दिया है मगर रसल और रिंकू ने आखिरी गेंद पर पंजाब से जीत छीनी.

कोलकाता को मिला 180 रनों का टारगेट

कप्तान शिखर धवन ने एक छोड़ पर मोर्चा संभाला. धवन ने 47 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली. पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए.

देखिए प्लेइंग-11…

KKR: नीतीश राणा (C), वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, टिम साउदी और कुलवंत खेजरोलिया.

PBKS: शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, राहुल चाहर, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, मैथ्यू शॉर्ट, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago