खेल

KKR vs PBKS: मैच से पहले संकट में कोलकाता, कप्तान-कोच के फैसलों पर सवाल? केकेआर की बढ़ी टेंशन!

KKR vs PBKS: IPL 2026 में कुल 10 टीमों में से कईयों ने अब तक अपने जीत का खाता भी नहीं खोला है. ऐसे में सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता नाइटराइडर्स अपने होम ग्राउंड यानी ईडन गार्डेंस में अपनी जीत की तलाश में है. यह मुकाबाल केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. इसके साथ हम कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को देखें तो वह कागजों पर मजबूत नजर आ रही है, लेकिन ग्राउंड पर उनकी रणनीति पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. आईए जानते हैं कि इस बार पंजाब किंग्स बाजी मारती है या अपने खेल में बदलाव करके केकेआर सबको चौंका देगी.

टीम के कोच पर उठ रहे सवाल

केकेआर का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं. पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जिन्होंने 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया था. केकेआर ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिसका असर अब दिख रहा है. वहीं, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तान बनाना और चंद्रकांत पंडित की जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच बनाना जैसे फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

केकेआर की चिंता बढ़ी

केकेआर ने अब तक अपने दोनों मैच हारे हैं. टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही और गेंदबाजी भी कमजोर नजर आ रही है. हर्षित राणा और आकाशदीप के बाहर होने से टीम को नुकसान हुआ है. इसके अलावा, कैमरून ग्रीन से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं मिल रहा. वे न गेंदबाजी कर पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी में प्रभाव छोड़ रहे हैं, जिससे टीम की परेशानी बढ़ गई है.

पंजाब की टीम मजबूत

पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है. टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है. उनकी ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह अच्छी शुरुआत दे रहे हैं, जिससे बाकी बल्लेबाजों को आसानी होती है. साथ ही मिडिल ऑर्डर भी जरूरत पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (KKR vs PBKS Head-to-Head Record)

कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL इतिहास में अब तक 35 मैच खेले गए हैं. इनमें केकेआर ने 21 और पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.


ये भी पढ़ें: LSG की पहली जीत: पंत की कप्तानी पारी देख मालिक गोयनका की आंखों में छलके आंसू


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (KKR vs PBKS Playing 11)

कोलकाता नाइटराइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, युजवेंद्र चहल.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

8 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago