खेल

India vs England: दिग्गजों के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए KL Rahul

India vs England: केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड की धरती पर 1,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं. केएल राहुल ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में किया. यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है.

केएल राहुल (KL Rahul) ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अब तक 13 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 25 पारियों में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 41.40 की औसत के साथ 1035 रन बना चुका है.

दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल

केएल राहुल (KL Rahul) इस मामले में दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. केएल राहुल से पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर (1,575), राहुल द्रविड़ (1,376), सुनील गावस्कर (1,152) और विराट कोहली (1,096) ने किया था.

7 पारियों में 421 रन दर्ज

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में सात पारियां खेलीं, जिसमें उनके नाम 60.14 की औसत के साथ 421 रन दर्ज हैं. वह इस दौरे पर 54.82 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 59 चौके लगा चुके हैं.

मैनचेस्टर में मुकाबला

मैनचेस्टर (Manchester) में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन भारत ने 83 ओवर खेले, जिसमें चार विकेट खोकर 264 रन बना लिए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई.

केएल राहुल ने 98 गेंदों में चार चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली, जबकि जायसवाल 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल की पारी में एक छक्का और 10 चौके शामिल रहे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल 12 रन टीम के खाते में जोड़कर पगबाधा आउट हुए.

टीम इंडिया 140 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी. यहां से साई सुदर्शन ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया.

पंत हुए चोटिल

सुदर्शन ने इस पारी में 151 गेंदों का सामना किया, जिसमें सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं, ऋषभ पंत 37 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए. पंत तीसरे सेशन में क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस बीच उनके पैर में चोट लग गई. दिन की समाप्ति तक रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर नाबाद थे.

किसको कितना विकेट मिला ?

मेजबान टीम की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स दो विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट निकाला.

इसे भी पढ़े- “रवि किशन जी ने नाले पर घर बना रखा है, अगर दिक्कत हुई तो…”, सीएम योगी ने ली बीजेपी सांसद की चुटकी, देखें वीडियो

कौन आगे, कौन पीछे ?

भारत पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। ऐसे में सीरीज जीतने के लिए उसे अंतिम दोनों टेस्ट अपने नाम करने होंगे.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

50 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

54 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago