खेल

Pakistan vs Bangladesh T20: बांग्लादेश के खिलाफ ‘सम्मान’ बचाने उतरेगा पाकिस्तान, 2 मुकाबले हारकर गंवा चुका है सीरीज

Pakistan vs Bangladesh T20: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में गुरुवार को तीसरा टी20 मैच खेला जाना है. बांग्लादेशी टीम दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान इस मुकाबले में ‘सम्मान’ बचाने उतरेगा.

इस सीरीज के तीनों मुकाबले शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. बांग्लादेशी टीम ने सीरीज का पहला मैच सात विकेट से जीता, जिसके बाद मेजबान देश ने अगला मुकाबला आठ रन से अपने नाम किया.

फहीम अशरफ और फखर जमान से उम्मीदें

पाकिस्तान की टीम को इस तीसरे टी20 मुकाबले में फहीम अशरफ और फखर जमान से खासा उम्मीदें होंगी. फहीम अब तक दो मुकाबलों में 56 रन बना चुके हैं, जबकि फखर जमां ने 52 रन इस सीरीज में जुटाए हैं. वहीं, टीम को गेंदबाजी में सलमान मिर्जा और अब्बास अफरीदी से उम्मीदें होंगी.

जोकर अली दे सकते हैं बांग्लादेशी बल्लेबाजी को मजबूती

जेकर अली बांग्लादेश की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं. वहीं, परवेज हुसैन एमोन इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में मेजबान टीम को मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम से आस होगी.

पाकिस्तान बांग्लादेश के बीच अबतक हुए कुल 24 मुकाबले

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच पाकिस्तान ने जीते, जबकि पांच मुकाबले बांग्लादेश के नाम रहे.

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन है. इस मैदान पर 211 रन तक बन चुके, लेकिन अधिकांश मुकाबलों में 140-150 रन ही बनते हैं.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant की चोट से टीम इंडिया को बड़ा झटका, गेम में आगे हिस्सा लेंगे या नहीं? BCCI ने दिया ये अपडेट

ढाका में गुरुवार को जताई जा रही बारिश की आशंका

ढाका में गुरुवार को बारिश की आशंका जताई जा रही है. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है.

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, परवेज हुसैन एमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, महेदी हसन, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, तंजीद हसन तमीम, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद.

पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, अहमद दानियाल, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हुसैन तलत.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

36 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

53 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago