सीएम योगी ने ली बीजेपी सांसद रवि किशन की चुटकी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर में नगर निगम के एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद रवि किशन की मजाकिया अंदाज में खिंचाई करते हुए नजर आए. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
CM Yogi ने रवि किशन की ली चुटकी
सीएम योगी (CM Yogi) मंच पर भाषण दे रहे थे, तब उन्होंने कहा कि लोग नालों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा लेते हैं, लेकिन अब ऐसी तकनीक आ गई है कि तुरंत पता चल जाता है कि कहां पर नाले पर निर्माण किया गया है और कहां पर नाला चोक हो गया है, अब एक बटन दबाते ही नाला साफ हो जाएगा. उन्होंने सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रामगढ़ ताल क्षेत्र में भी कई जगह नाले पर अतिक्रमण है. सांसद जी (रवि किशन) ने भी अपना घर वहीं बनवाया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर में नगर निगम के एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद रवि किशन की मजाकिया अंदाज में खिंचाई करते हुए नजर आए. @myogiadityanath @ravikishann pic.twitter.com/2tlZQfO0PO
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 24, 2025
दिक्कत हुई तो कार्रवाई भी होगी
उन्होंने कहा कि नालों पर अवैध निर्माण से अगर दिक्कत होती है, तो कार्रवाई तय है. नाला चोक हुआ तो नगर निगम से एक बटन दबेगा और नाला साफ हो जाएगा. बता दें कि सीएम योगी गोरखपुर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में 250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर की सड़कें चौड़ी हो रही हैं, तंग गलियों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो, इसको भी सुनिश्चित किया जा रहा है. अगर अतिक्रमण होता है, तो कार्रवाई होना भी तय है. उन्होंने कहा कि विकास होगा तो सड़कें चौड़ी होंगी, और स्ट्रीटलाइट जलेगी तो अंधेरा दूर होगा.
CM Yogi ने नगर निगम की टीम को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरन नगर निगम की टीम को स्वच्छता के मामले में गोरखपुर के चौथे नंबर पर आने के लिए बधाई दी. सीएम ने कहा कि गोरखपुर में अब अर्हन फ्लड मैनेजमेंट सेंटर, सेंसर तकनीक और मॉडर्न ड्रेनेज सिस्टम लागू हो चुका है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



