Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में 9 से 11 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. अदाणी फाउंडेशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मिर्ज़ापुर ने मिलकर यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्खुरी पहाड़ी में करवाया. वालीबॉल, कबड्डी और पावरलिफ्टिंग में जिले के कई खिलाड़ियों और टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जोरदार मुकाबले देखने को मिले. खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों ने जमकर हौसला बढ़ाया. अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर के तहत यह आयोजन खेल को बढ़ावा देने के लिए किया गया.
पहले दिन वालीबॉल खेला गया. पुरुष वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया. फाइनल में अदलपुरा ने जिगना को 15-09 और 15-13 से हराकर खिताब जीता. महिला वर्ग में भी 8 टीमों ने मुकाबला किया. मवैया ने घरवासपुर को 21-16 और 21-14 से हराकर चैंपियन बनी. मुख्य अतिथि श्री श्यामसुन्दर केशरी ने उद्घाटन किया.
दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई. पुरुष वर्ग में जगापट्टी ने फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम को 24-20 से हराकर ट्रॉफी जीती. महिला वर्ग में मिनी स्टेडियम चुनार ने मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली को 23-07 से हराकर विजेता बनी. मुख्य अतिथि राम विलाश यादव ने उद्घाटन किया.
तीसरे दिन पावरलिफ्टिंग हुई. कुल 215 खिलाड़ी (150 पुरुष और 65 महिला) ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया. सभी ने शानदार प्रदर्शन किया. विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए. सभी प्रतिभागियों को किट भी वितरित की गई. मुख्य अतिथि निर्मला राय ने शुभारंभ किया.
तीनों दिनों के अंत में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल ने सम्मानित किया. स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की तारीफ की और कहा कि यह खेल विकास के लिए बड़ा कदम है.
वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक उलटफेर: जिम्बाब्वे की जीत से क्या बदलने वाला है? ‘कंगारुओं’ की मुश्किल बढ़ी
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…