बिजनेस

म्यूचुअल फंड में एक्सपेंस रेशियो क्या होता है, कैसे करता है काम? जानिए यह कैसे बिगाड़ सकता है आपके रिटर्न का खेल

आज के दौर में म्यूचुअल फंड निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बन चुका है. बढ़ती जागरूकता और आसान निवेश प्रक्रिया के कारण लाखों नए निवेशक इसमें जुड़ रहे हैं. लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सिर्फ रिटर्न देखना ही काफी नहीं है. एक अहम पहलू है ‘एक्सपेंस रेशियो’, जो लंबे समय में आपके कुल रिटर्न पर बड़ा असर डाल सकता है.

दरअसल, जब कोई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) म्यूचुअल फंड स्कीम को संचालित करती है, तो उसे कई तरह के खर्च उठाने पड़ते हैं, जिसमें फंड मैनेजर की फीस, ब्रोकरेज और ट्रांजैक्शन चार्ज, प्रशासनिक खर्च, मार्केटिंग लागत, रजिस्ट्रार और कस्टोडियन फीस तथा ऑडिट शुल्क शामिल होते हैं. इन सभी खर्चों को मिलाकर जो कुल प्रतिशत बनता है, उसे टोटल एक्सपेंस रेशियो (टीईआर) कहा जाता है. यह फंड की कुल एसेट वैल्यू (एयूएम) के प्रतिशत के रूप में बताया जाता है और रोजाना एनएवी से घटाया जाता है.

TER का निवेशकों पर प्रभाव

बाजार के जानकारों के मुताबिक, टीईआर निकालने के लिए कुल खर्च को कुल एसेट वैल्यू से भाग देकर 100 से गुणा किया जाता है. देखने में यह प्रतिशत छोटा लगता है, लेकिन लंबी अवधि में इसका प्रभाव काफी बड़ा हो सकता है.

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड्स के लिए टीईआर की अधिकतम सीमा तय की है. फंड का आकार जितना बड़ा होता है, टीईआर की सीमा उतनी कम हो जाती है. उदाहरण के तौर पर, छोटे इक्विटी फंड्स पर अधिकतम 2.25 प्रतिशत तक टीईआर लगाया जा सकता है, जबकि बड़े फंड्स में यह घटकर करीब 1 प्रतिशत के आसपास रह जाता है. डेट और पैसिव फंड्स में यह सीमा और भी कम होती है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प डायरेक्ट और रेगुलर प्लान का चुनाव है. डायरेक्ट प्लान में निवेशक सीधे फंड हाउस से निवेश करता है, जिससे कमीशन नहीं देना पड़ता और टीईआर कम रहता है. वहीं रेगुलर प्लान में डिस्ट्रीब्यूटर या एजेंट का कमीशन जुड़ने से खर्च बढ़ जाता है.

उदाहरण के तौर पर, अगर 10 लाख रुपए 30 साल के लिए 12 प्रतिशत औसत रिटर्न वाले फंड में लगाए जाएं तो डायरेक्ट प्लान में यह राशि लगभग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है. लेकिन यदि खर्च सिर्फ 0.5 प्रतिशत ज्यादा हो, तो अंतिम राशि लाखों रुपए कम हो सकती है. यानी छोटा-सा अतिरिक्त खर्च भी लंबे समय में बड़ा अंतर पैदा करता है.

हालांकि, सिर्फ कम टीईआर के आधार पर फंड चुनना सही नहीं है. निवेश से पहले फंड का प्रदर्शन, जोखिम स्तर, पोर्टफोलियो की गुणवत्ता और फंड मैनेजर का अनुभव भी देखना जरूरी है.

इस तरह, एक्सपेंस रेशियो म्यूचुअल फंड निवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. समझदारी से चुनाव करने पर यह आपके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: लखपति दीदी से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं तक…’सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होते ही पीएम मोदी ने क्या फैसले लिए?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

13 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

27 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

33 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

34 minutes ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

51 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

1 hour ago