खेल

जिसके साथ चली अफेयर की चर्चा उसी लड़की ने Mohammed Siraj को बांधी राखी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Mohammed Siraj-Zanai Bhosle: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एक महीने के ब्रेक पर है. इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद अगस्त में टीम इंडिया का कोई शेड्यूल नहीं है, ऐसे में खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

इस ब्रेक ने प्लेयर्स को मौका दिया कि वे रक्षाबंधन का त्योहार अपने घर पर मना सकें. इसी कड़ी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें राखी बांधी जा रही है और वो भी किसी और ने नहीं, बल्कि जनाई भोसले ने.

आशा भोसले की नातिन ने बांधी राखी

जनाई भोसले, जो कि मशहूर गायिका आशा भोसले की नातिन हैं, ने मोहम्मद सिराज को राखी बांधी. वीडियो में सिराज सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि जनाई हरे रंग के सूट में हैं.

जनाई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “एक हजारों में, इससे बेहतर कुछ नहीं मांगा जा सकता था.”

अफेयर की चर्चा और उसका सच

कुछ समय पहले सिराज और जनाई के अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब फैली थीं. वजह थी दोनों की एक फोटो का वायरल होना, साथ ही आईपीएल मैचों में जनाई का कई बार सिराज और गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचना.

हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों का पहले ही खंडन कर दिया था. जनाई ने सिराज के साथ फोटो शेयर कर उन्हें अपना प्यारा भाई बताया था, और सिराज ने भी लिखा था कि उनकी बहन जैसी प्यारी कोई नहीं है. इस राखी वाले वीडियो ने भी इन अफवाहों पर एक तरह से फिर से विराम लगा दिया है.

ये भई पढ़ें- Salman Khan के रियलिटी शो ‘Big Boss’ में एंट्री दिलाने का झांला देकर 10 लाख रुपए की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज

शानदार फॉर्म में सिराज, एशिया कप में मिल सकती है जगह

टी20 क्रिकेट में मोहम्मद सिराज को अब तक कम ही मौके मिले हैं. उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में इस फॉर्मेट में खेला था. लेकिन हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन गजब का रहा, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट झटके.

उनकी इस फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई से होगा, जबकि 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago