Mohammed Siraj-Zanai Bhosle: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एक महीने के ब्रेक पर है. इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद अगस्त में टीम इंडिया का कोई शेड्यूल नहीं है, ऐसे में खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
इस ब्रेक ने प्लेयर्स को मौका दिया कि वे रक्षाबंधन का त्योहार अपने घर पर मना सकें. इसी कड़ी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें राखी बांधी जा रही है और वो भी किसी और ने नहीं, बल्कि जनाई भोसले ने.
आशा भोसले की नातिन ने बांधी राखी
जनाई भोसले, जो कि मशहूर गायिका आशा भोसले की नातिन हैं, ने मोहम्मद सिराज को राखी बांधी. वीडियो में सिराज सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि जनाई हरे रंग के सूट में हैं.
जनाई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “एक हजारों में, इससे बेहतर कुछ नहीं मांगा जा सकता था.”
View this post on Instagram
अफेयर की चर्चा और उसका सच
कुछ समय पहले सिराज और जनाई के अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब फैली थीं. वजह थी दोनों की एक फोटो का वायरल होना, साथ ही आईपीएल मैचों में जनाई का कई बार सिराज और गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचना.
हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों का पहले ही खंडन कर दिया था. जनाई ने सिराज के साथ फोटो शेयर कर उन्हें अपना प्यारा भाई बताया था, और सिराज ने भी लिखा था कि उनकी बहन जैसी प्यारी कोई नहीं है. इस राखी वाले वीडियो ने भी इन अफवाहों पर एक तरह से फिर से विराम लगा दिया है.
ये भई पढ़ें- Salman Khan के रियलिटी शो ‘Big Boss’ में एंट्री दिलाने का झांला देकर 10 लाख रुपए की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज
शानदार फॉर्म में सिराज, एशिया कप में मिल सकती है जगह
टी20 क्रिकेट में मोहम्मद सिराज को अब तक कम ही मौके मिले हैं. उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में इस फॉर्मेट में खेला था. लेकिन हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन गजब का रहा, जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट झटके.
उनकी इस फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप की टीम में शामिल किया जा सकता है. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई से होगा, जबकि 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



