खेल

रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, लगातार 12वीं बार टॉस हारने के बाद की ब्रायन लारा की बराबरी

India Toss Loss Stats: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसका मतलब है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगी.

इस प्रकार भारतीय टीम की किस्मत एक बार फिर टॉस के समय नाकाम रही और यह भारतीय टीम का लगातार 15वां टॉस हारने का मामला है. वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी 12वीं बार वनडे मैच में टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाया है, जिससे वह अब टॉस हारने के मामले में ब्रायन लारा के बराबर आ गए हैं.

भारत ने गंवाए लगातार 15 टॉस

भारत ने 2023 के क्रिकेट फाइनल से लेकर अब तक लगातार 15 बार टॉस गंवाए हैं, जो वनडे इंटरनेशनल में किसी भी टीम का सबसे लंबा क्रम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल में भी रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए.

भारत ने इसी चैम्पियंस ट्रॉफी में नीदरलैंड्स को पछाड़ा था. नीदरलैंड्स ने मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक 11 बार टॉस गंवाए थे. भारत ने आखिरी बार वनडे में टॉस न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीता था. उसके बाद से भारतीय टीम लगातार टॉस हार रही है. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 11 बार टॉस गंवाए हैं, जबकि केएल राहुल की कप्तानी में 3 बार टॉस हारा है.

टॉस हारने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा…

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा, “हम यहां (दुबई) में काफी समय से हैं और हमें अब बाद में बल्लेबाजी करने में कोई समस्या नहीं है. इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. हम पहले भी लक्ष्य का पीछा कर जीत चुके हैं. इससे आत्मविश्वास मिलता है, और अंत में यही मायने रखता है कि आप कितना अच्छा खेल सकते हैं.”

रोहित ने आगे कहा, “हमने ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा की है कि टॉस की चिंता न करें और बस अच्छा खेलें. यही हमने किया है और हमें आज भी यही करना है. न्यूजीलैंड पिछले कई सालों से एक मजबूत टीम रही है और वे आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा क्रिकेट खेलते हैं. हमारे लिए अब सबसे बड़ी चुनौती उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना है. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

  1. 12* – रोहित शर्मा (नवंबर 2023 – मार्च 2025)
  2. 12 – ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 – मई 1999)
  3. 11 – पीटर बोरेन (मार्च 2011 – अगस्त 2013)
  • भारत ने वनडे मैचों में लगातार 15वीं बार टॉस हारा, जबकि कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने 12वीं बार टॉस हारा.

इसे भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए पूरे देश में पूजा-अर्चना जारी, काशी में उतारी मां गंगा की आरती, किया हनुमान चालीसा का पाठ


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago