2019 Jamia Nagar Violence: दिल्ली के जामिया नगर में हुई हिंसा मामले में साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम को प्रमुख आरोपी करार दिया है. कोर्ट ने कहा कि शरजील न सिर्फ भड़काने वाला था, बल्कि हिंसा भड़काने की साजिश का सरगना भी था. इस मामले में शरजील इमाम समेत कुल 11 लोगों पर आरोप तय किए गए हैं, जबकि 15 अन्य को बरी कर दिया गया है.
साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा कि उसने चक्का जाम के लिए केवल एक समुदाय को उकसाया, जिससे पूरे क्षेत्र में हिंसा फैल गई. कोर्ट के मुताबिक, शरजील ने अपने भाषण के जरिए एक समुदाय के मन में क्रोध और घृणा की भावना पैदा की. इसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक सड़कों पर हिंसा हुई, जिसे किसी भी हाल में शांतिपूर्ण नहीं माना जा सकता है.
कोर्ट ने शरजील के वकील की दलीलों को नकारते हुए कहा कि उसकी तरफ से दिए गए भाषण का असर हिंसा के रूप में हुआ, और इस पर उसे आपराधिक जिम्मेदारी से बचाया नहीं जा सकता. कोर्ट ने शरजील के खिलाफ धारा 109 और 153A के तहत आरोप तय किए हैं, जो उसके सांप्रदायिक उकसावे और हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं.
इस मामले में शरजील इमाम के साथ आशु खान, चंदन कुमार और आसिफ इकबाल तन्हा पर भी आरोप तय किए गए हैं. हालांकि शिफा उर रहमान, मोहम्मद आदिल, रूहुल अमीन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद उमर, मोहम्मद शाहिल, मुदस्सिर फहीम हासमी, मोहम्मद इमरान, साकिब खान, तंजील अहमद चौधरी, मुनीब मियां, सैफ सिद्दीकी, शाहनवाज और मो. यूसुफ को कोर्ट ने बरी कर दिया है.
साकेत कोर्ट ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामलों में भी किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए. इस मामले में हिंसा के दौरान शस्त्रों के इस्तेमाल के संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिले, जिससे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी. वैसे इस मामले में कई अन्य आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़िए: पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों के दबे होने की आशंका
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…