दुनिया

Magdalena Kalka: स्लोवाकिया में छह साल बाद गिरफ्तार हुई अंडरवर्ल्ड की सेक्सी क्राइम बॉस, मिली सजा

Magdalena Kralka Crime Boss: मैग्डेलेना क्राल्का, जो कभी एक फुटबॉल हुलीगन थी, आज यूरोप की सबसे खतरनाक महिला अपराधियों में से एक मानी जाती है. अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में संलिप्त हो गई. वह एक अपराधी गिरोह की मुखिया बन चुकी थी, जो यूरोप भर में अपना कद बढ़ा चुका था.

मैग्डेलेना का अपराधी जीवन तब शुरू हुआ जब उसके प्रेमी और ड्रग गैंग के बॉस एड्रियन जिलियोना की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह पूरी तरह से अपराध की दुनिया में आ गई और गैंग के कारोबार को संभालने लगी. पहले फुटबॉल हुलीगन के रूप में जानी जाने वाली क्राल्का ने जल्द ही ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अवैध कारोबारों में अपनी पकड़ मजबूत की. उसने अपनी गैंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाई और कई अपराधियों को पुलिस से बचाया भी.

मैग्डेलेना के गिरोह की पावर

मैग्डेलेना ने यूरोप में 65 किलो कोकीन की तस्करी की और कई नए सदस्य अपनी गैंग में भर्ती किए. इसके बाद वह 2018 में अपने गिरोह की प्रमुख बन गई और पुलिस से बचने के लिए 2019 में भूमिगत हो गई. छिपते हुए भी वह अपने गिरोह का संचालन करती रही, लेकिन 6 साल तक पुलिस के हाथ नहीं आई.

यूरोप की सर्वाधिक वांछित महिला अपराध सरगना

आखिरकार 6 साल बाद गिरफ्तारी

हालांकि, आखिरकार 6 साल बाद मैग्डेलेना को स्लोवाकिया में गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे, जिसके तहत उसे तीन अलग-अलग सजा दी गई. उसे 42-42 महीने की सजा और 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया. हालांकि, इसके बावजूद, उसके कई समर्थक फेसबुक पर ‘FREE MAGDALENA KRALKA’ के अभियान के तहत उसका समर्थन करते रहे हैं.

मैग्डेलेना क्राल्का का विवादास्पद जीवन और उसके खिलाफ जारी सजा के बावजूद, उसके समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार उसके पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं. हालांकि, अपराध की दुनिया में उसकी प्रभावशाली छवि और खौफनाक गतिविधियां उसे यूरोप के सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक बना देती हैं.

ये भी पढ़िए: अमेरिकी विमानवाहक पोत की दक्षिण कोरिया में एंट्री, किम की बहन ने दी वाशिंगटन को धमकी

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago