IPL में खत्म हुआ माही का सफर!
MS Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी अब IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आएंगे. करीब दो दशक तक मैदान पर अपने खेल और कप्तानी से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले धोनी IPL 2027 से CSK के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया. इस घोषणा के साथ ही धोनी के IPL करियर का एक बड़ा अध्याय खत्म होता दिख रहा है. अब वह मैदान पर बल्ले और विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ नहीं, बल्कि टीम के युवा खिलाड़ियों को रास्ता दिखाते नजर आएंगे.
साल 2008 में IPL की शुरुआत के साथ ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बन गए थे. अपनी शांत सोच, शानदार रणनीति और दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता से उन्होंने CSK को पांच बार IPL चैंपियन बनाया. मैच के आखिरी ओवरों में जीत दिलाने की उनकी कला ने उन्हें दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में शामिल किया. चेपॉक के मैदान पर जब भी ‘थाला’ बल्लेबाजी करने उतरते थे, पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठता था.
धोनी के भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. चोट और फिटनेस से जुड़ी चुनौतियों के बीच IPL 2026 में वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उनके IPL करियर को लेकर सवाल उठने लगे थे. फैंस को उम्मीद थी कि वह एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे और चेपॉक में खेलते हुए विदाई लेंगे. लेकिन अब CSK के ऐलान के बाद उनकी भूमिका बदल गई है. हालांकि, फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता पहले की तरह बना रहेगा.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती. करीब दो दशक से दोनों का सफर जीत, हार और मुश्किल दौर के बीच आगे बढ़ा है. उन्होंने बताया कि 2008 में धोनी को टीम में शामिल करने पर जोर देना उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक था. श्रीनिवासन के मुताबिक, धोनी सिर्फ अपनी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व की वजह से भी खास हैं. वह हमेशा CSK की पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई उनका घर रहेगा.
फ्रेंचाइजी की मालिक रूपा गुरुनाथ ने धोनी को जिंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा कि धोनी ने टीम की नींव रखी और मैदान के अंदर और बाहर अपना बड़ा योगदान दिया. अब मेंटर के तौर पर उनका अनुभव और मार्गदर्शन CSK की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा.
वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने चेन्नई को अपनाया और शहर ने भी उन्हें अपना बना लिया. उन्होंने कहा कि धोनी की विरासत सिर्फ ट्रॉफियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जीतने के तरीके में भी दिखाई देती है.
धोनी की कप्तानी में CSK ने पांच IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी जीती हैं. वह चेन्नई के लिए 5,314 रन बना चुके हैं और टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 272 मुकाबलों के साथ वह CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं.
विकेट के पीछे उनकी बिजली जैसी फुर्ती, हैरान करने वाली स्टंपिंग, हेलीकॉप्टर शॉट और आखिरी गेंद तक मैच पलटने का अंदाज हमेशा याद किया जाएगा. धोनी ने सिर्फ ट्रॉफियां नहीं जीतीं, बल्कि CSK को एक ऐसी पहचान दी, जिससे लाखों फैंस भावनात्मक रूप से जुड़े हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?
अब IPL 2027 से धोनी की नई भूमिका होगी. मैदान पर उनका खेल देखने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को भले ही उनकी कमी खले, लेकिन मेंटर के तौर पर माही का अनुभव चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बना रहेगा. एक खिलाड़ी के रूप में उनका दौर भले ही खत्म हो रहा हो, लेकिन CSK के साथ उनका रिश्ता आगे भी जारी रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "फ्यूज…
KGMU Lucknow Ragging: लखनऊ के KGMU में MBBS प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से रैगिंग का…
Aman Apang Japan Story: अरुणाचल प्रदेश की अमन अपांग ने बचपन की गरीबी को अपनी…
Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो 500 मीटर…
पीएम मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन…
Asaram Bapu Supreme Court: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई…