Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं. जानें भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.

pakistan-women-vs-zimbabwe-women-live-streaming

भारत में कहां देखें पाकिस्तान-जिम्बाब्वे का लाइव मैच?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 में नीदरलैंड से मात खाने के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है. सोमवार को दोनों टीमें आमने-सामने हैं. पाकिस्तान के लिए यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला है. नीदरलैंड से हार के बाद टीम वापसी की कोशिश में है. यानी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर पाकिस्तान की परीक्षा होनी है.

अजमान के सेवन डिस्ट्रिक्ट्स ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नोमो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

पाकिस्तान ने इससे पहले बांग्लादेश और थाईलैंड को हराया था, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल टीम ग्रुप बी में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके खाते में चार अंक हैं. नीदरलैंड पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान से एक मैच कम खेलने वाला जिम्बाब्वे तीसरे नंबर पर है.

टॉस के बाद पाकिस्तान की टीम में बदलाव

जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नोमो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान की कप्तान मुनीबा अली ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. वहीदा अख्तर की जगह बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तस्मिया रुबाब को टीम में शामिल किया गया है. जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत में कहां देखें पाकिस्तान-जिम्बाब्वे का मैच?

भारत में इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार किसी टीवी चैनल ने नहीं खरीदे हैं. इसलिए दर्शक पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का मुकाबला टीवी पर नहीं देख पाएंगे. हालांकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले भी इसी प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं.

सुपर सिक्स में पहुंचने का क्या है रास्ता?

टूर्नामेंट के दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी. इसके बाद सुपर सिक्स की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पाकिस्तान के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से अहम है.

ये भी पढ़ें- जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

Pakistan Vs Zimbabwe की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: शवाल जुल्फिकार, सदफ शमास, मुनीबा अली (कप्तान और विकेटकीपर), आयशा जफर, गुल फिरोजा, इमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, मोमिना रियासत.

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नोमो (कप्तान), नोमवेलो सिबांडा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), क्रिस्टीन मुतासा, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बीजा, शार्ने मेयर्स, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026