फोटो-सोशल मीडिया
Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में नित्या श्री सिवन ने बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल्स के एसएच 6 वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश को गौरव का अहसास कराया है तो वहीं उनकी इस खास जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि पैरालिंपिक 2024 में महिला एकल बैडमिंटन एसएच 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नित्या श्री सिवन को बधाई! उनकी उपलब्धि ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है और खेल के प्रति उनके जुनून और समर्पण को उजागर किया है.
मालूम हो कि साल 2024 के पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 28 अगस्त से पेरिस में हुई थी जिनका समापन 8 सितंबर को होगा. बता दें कि नित्या श्री सिवन की उम्र अभी 19 साल है. उन्होंने इंडोनेशिया की रीना मार्लीना को 23 मिनट में 21-4 और 21-6 से हराया है. हालांकि उन्हें एसएच6 सेमीफाइनल के मुकाबले में चीन की लिन शुआंगबाओ ने 21-13, 21-19 से हरा दिया था.
सिवन ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने इंडोनेशिया की रीना मारलीना को एक भी चांस नहीं दिया. नित्या श्री सरन ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 21-14, 21-6 से अपने नाम किया और कुल 23 मिनट में ही मैच जीतकर पदक हासिल कर लिया. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भारत की अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल स्टैंडिंग एस 1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है.
उल्लेखनीय है कि पेरिस पैरालंपिक 2024 मेडल टैली में भारत 15वें नंबर पर पहुंच गया है. अभी तक कुल 15 मेडल भारत ने जीते हैं, जिसमें तीन गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. तो वहीं पेरिस पैरालंपिक 2024 की मेडल टैली में चीन पहले नंबर पर है. उसने अभी तक कुल 87 मेडल जीते हैं, जिसमें 43 गोल्ड शामिल हैं. तो वहीं ग्रेट ब्रिटेन दूसरे नंबर है, उसने अभी तक 29 गोल्ड जीते हैं तो वहं USA ने 13 गोल्ड जीते हैं और तीसरे नंबर पर बरकरार है.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…