Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी के इस विश्वविद्यालय में 50 अंक के पेपर में दे दिए गए 75 अंक, इससे पहले जय श्रीराम लिखने पर भी दिए थे नम्बर

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषी शिक्षकों को फटकार लगाई है.

Veer Bahadur Singh Purvanchal University,Jaunpur

फोटो-सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से एक बार फिर से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर बीएड की परीक्षा के 50 अंकों के पेपर में कई छात्रों को कथित तौर पर 65 और 75 अंक दिए गए हैं. जबकि इससे पहले भी इस विश्वविद्यालय ने अजब-गजब काम करते हुए फार्मेसी की परीक्षा में ‘जय श्री राम’ और सेलिब्रिटीज़ के नाम लिखने वाले छात्रों को नम्बर बांट दिए थे.

फिलहाल इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन शिक्षकों को फटकार लगाई है जिन्होंने ये काम किया है. इसी के साथ ही देर रात इस मामले में बैठक कर एक बार फिर से मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं. मालूम हो कि बीते दिनों पीयू के बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन कक्ष में बीएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था. ये मूल्यांकन प्रक्रिया कई दिनों तक चली थी.

ये भी पढ़ें- Haryana News: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं सहित सात श्रद्धालुओं की मौत; आठ घायल

इसके लिए करीब 200 परीक्षकों को लगाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनमाने अंक देने का खेल एन्वायरमेंट एजूकेशन की कॉपी के मूल्यांकन में किया गया है. इसमें पुस्तक को जांचने वालों ने किसी को 65 तो किसी को 70 से 75 अंक तक दिए हैं. जबकि ये पेपर 50 अंकों का था लेकिन जो नम्बर दिए गए हैं वो 90 अंक का पेपर समझ कर दिए गए हैं.

जानें कैसे पकड़ा गया मामला?

मालूम हो कि ये पूरा मामला अंक फीडिंग के दौरान एजेंसी ने पकड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा जब अंक पोस्ट किया जा रहा था तो डाटा मिसमैच कर गया. इसके बाद शक हुआ तो कॉपी चेक की गई, जिसमें पता चला कि 50 पूर्णांक पर 60 से अधिक अंक दे डाला गया. इसके बाद शिकायत संयोजक अजय कुमार दुबे से की गई है. इस पर इस मामले को गम्भीरता से लिया गया और जब कापियों का पूरा बंडल चेक किया गया तो पूरी गड़बड़ी पकड़ी गई. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई है.

फिलहाल इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय में बीएड मूल्यांकन के संयोजक प्रो. अजय दुबे ने परीक्षक को नोटिस जारी किया है. तो दूसरी ओर परीक्षक की ओर से इस पूरे मामले को मानवीय भूल बताया गया है. फिलहाल इस कापियों का फिर से मूल्यांकन कराया गया है और नम्बर ठीक कराए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital