क्राइम

UP News: अलीगढ़ और गाजीपुर में दिनदहाड़े 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) और अलीगढ़ (Aligarh) में आज कुल 3 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार गाजीपुर में दो और अलीगढ़ में एक युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

गाजीपुर के खानपुर में हुई घटना

पहला मामला गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी मलहिया बागीचे हुआ, जहां शुक्रवार सुबह 2 बाइक पर आए 4 हमलावरों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक चिलौनाकला रामपुर निवासी 20 साल के अमन चौहान और इसी उम्र के अनुराग सिंह उचौरी मलहिया बागीचे में थे. बाइक सवार 4 बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अलीगढ़ में भी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि गाजीपुर ही नहीं अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गन्यावली रोड़ पर 26 वर्षीय युवक की भी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले बदमाश मौके से फरार हो गए.

सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. बता दें कि 3 गोलियां लगने के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago