शान मसूद और शाहीन अफरीदी (सोर्स-X)
Pakistan Cricket: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया. बुधवार 15 नवंबर को बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी. सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. बाबर आजम के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान युक्ति किए हैं. बल्लेबाज शान मसूद को पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टी20 फॉर्मेट की कमान सौंपी गई है.
वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज शान मसूद को पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया. बता दें कि 34 वर्षीय शान मसूद पाकिस्तान के लिए अब तक 30 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 1597 रन दर्ज है. उनके नाम टेस्ट में 4 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद का सर्वाधिक स्कोर 156 है.
बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सौंपी गई है. पीसीबी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. शाहीन शाह ने अब तक 27 टेस्ट, 53 वनडे और 52 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम कुल 273 विकेट दर्ज है. बाबर के नाम टेस्ट में (105) विकेट, वनडे में 104 विकेट और टी20 में 64 विकेट दर्ज है. शाहीन अफरीदी का टी20 क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग 4/22 है.
बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में उतरी थी. शुरुआती दो मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद उसने लगातार चार मैच गंवा दिए. वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के कारण पाक टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई और वर्ल्ड कप से बाहर निकल गई. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान पहुंचते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया. सबसे पहले गेंदबाजी कोच मौर्ने मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद बाबर आजम ने भी सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी.
ये भी पढ़ें- World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…