Pakistan vs Australia: वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद जो हुआ वो पाकिस्तानी टीम सपने में भी नहीं सोच सकती थी. पाकिस्तानी गेंदबाजों की मिच मार्श और ओपनर डेविड वॉर्नर ने जमकर धुनाई की. नतीजा ये है कि वर्ल्ड क्लास बॉलिंग का दंभ भरने वाली पाकिस्तानी टीम की ऑस्ट्रेलिया के सामने पोल खुल गई. डेविड वॉर्नर से लेकर मिच मार्श दोनों ने ही शानदार शतक लगाया और अब ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर कड़ा करने की ओर है.
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया. डेविड वॉर्नर ने मिच मार्श के साथ मिलकर ऐसी बल्लेबाजी की कि शाहीन अफरीदी से लेकर हारिस रऊफ सभी की धज्जियां उड़ गईं. मार्श ने जहां 108 गेंदों पर 121 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं डेविड वॉर्नर ने 139 रनों की आतिशी पारी खेली.
खास बात यह है कि मिचेल मार्श उन क्रिकेटर्स में भी शुमार हो गए जो कि अपने जन्मदिन के दिन सेंचुरी मार चुके हैं. इतना ही नहीं मार्श और वॉर्नर दोनों ने ही शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स वर्ल्ड कप में एक साथ शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए. दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई पार्टनशिप ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक की तीसरी सबसे बड़ी वनडे पार्टनरशिप रही है. ऐसे में अब पाकिस्तान के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा हो रहा है.
हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने बेहतरीन बैटिंग की लेकिन उस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ज्यादा बड़े पहाड़ की ओर नहीं ले जा सकी. अंतिम के ओवरों में शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन बॉलिंग की. शाहीन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होते होते 5 विकेट झटक लिए तो वहीं हारिस रऊफ ने भी तीन विकेट अपने नाम कर लिए. खास बात यह कि पाकिस्तान के गेंदबाजों की पहले खूब पिटाई भी हुई थी. शादाब की जगह आज खेल रहे उस्मा मीर ने 9 ओवर में 82 रन लुटाए तो वहीं हारिस रऊफ ने भी 8 ओवर में 83 रन खर्च कर दिए.
पाकिस्तान के गेंदबाजों में मोहम्मद नवाज ने 7 ओवर में 43, हसन अली ने 8 ओवर में 57 रन दिए. बेस्ट इकॉनमी की बात की जाए तो पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने4.63 के एवरेज से 7 ओवर में 37 रन दिए हैं. वहीं सबसे ज्यादा विकेट शाहीन शाह अफरीदी के नाम ही रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…