खेल

Paris Paralympics 2024: पीएम मोदी ने अवनि और मोना को पदक जीतने पर दी बधाई

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को कमाल किया है. उन्होंने महिलाओं की स्टैंडिंग 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा एसएच-1 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इसके अलावा इसी इवेंट में भारत की एक और पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटी अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के पदक जीतने पर बधाई दी.

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”भारत ने पैरालंपिक 2024 में अपना पदक खाता खोला! आर 2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 इवेंट में स्वर्ण जीतने के लिए अवनि लेखरा को बधाई. उन्होंने इतिहास भी रच दिया है क्योंकि वह 3 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं. उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता है.”

पीएम मोदी ने मोना अग्रवाल के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पेरिस पैरालंपिक 2024 में आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई! उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्टता की खोज को दर्शाती है. भारत को मोना पर गर्व है.”

अवनि लेखरा ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके साथ दो पदकों के साथ ही मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत का खाता भी खुल गया है.

फाइनल में, अवनि ने टोक्यो खेलों में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए आठ खिलाड़ियों की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया. इस कैटेगरी में उन्होंने 249.7 अंकों के साथ नया पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक में 249.6 था.

मोना ने कुल 228.7 के साथ तीसरे स्थान पर रहकर इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और मेडल टैली में भारत का खाता खोला.

अवनि लेखरा ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में इतिहास रचा था, जब वह पैरालिंपिक के एकल संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में एसएच1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में कांस्य पदक जीता था. अब पैरालंपिक में उनके कुल पदकों की संख्या तीन हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: अवनि ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में मोना को कांस्य

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

6 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

10 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

13 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

35 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

40 minutes ago