देश

हिमाचल प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर जासूसी का लगाया आरोप, कहा ड्रोन से की जा रही निगरानी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाकर उनकी निजता का उल्लंघन कर रही है.

जयराम ठाकुर ने जासूसी के लगाएं आरोप

पत्रकारों को दिए बयान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- “जब मैं घर से सदन के लिए आ रहा था तब मैंने अपने घर के ऊपर एक ड्रोन उड़ते देखा. ये सरकार निजता का उल्लंघन कर रही है. फोन तो पहले से ही ताप किए जा रहे थें, अब ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए.”

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इन आरोपों का खंडन किया

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि ड्रोन पुरे शिमला में GI मैपिंग (भौगोलिक सूचना मानचित्रण) के लिए उड़ाए जा रहे हैं न की जासूसी के लिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी की जासूसी करने में विश्वास नहीं रखती है और नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा के प्रति हम चिंतिंत हैं. अगर कोई सेंट्रल एजेंसी जासूसी कर रही हो तो इसकी हम जांच करेंगे. किसी का भी फोन टैप नहीं हो रहा है.

जयराम ठाकुर ने इस सवाल-जवाब के दौरान कहा कि ये पहली बार नहीं है की उनके घर पर ड्रोन से निगरानीरखी जा रही है बल्कि दर्जनों बार उनके घर पर ड्रोन उड़ाया गया. एक आला पुलिस अधिकारी के घर से ड्रोन उड़ाया जाता है और नेता विपक्ष के घर की रेकी की जाती है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सीबीआई और ED की जांच की बात नहीं है. सीएम ने पुलिस को छूट दे रखी है.

क्यों उड़ाए जा रहे हैं ड्रोंस?

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में सभी भवनों की GI मैपिंग (भौगोलिक सूचना मानचित्रण) हो रही है. पांच अगस्त को सीएम के आवास के आसपास ड्रोन से मैपिंग की गई. बाकायदा इसके लिए सरकार से नगर निगम ने अनुमति भी ली है. सरकार ने परमिशन के कागज भी सदन में पेश किए.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

11 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

21 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

22 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

49 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago