खेल

Boxing Day Test: Travis Head फिट, ऑस्ट्रेलिया की नई प्लेइंग 11 में युवा Sam Konstas का डेब्यू

Australia Playing XI for Boxing Day Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. इस टीम में ट्रेविस हेड को खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है. यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा जो ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि उनकी टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतर रही है, जिसमें सैम कोन्टास नाथन मैकस्वीनी की जगह लेंगे और स्कॉट बोलैंड चोटिल जोश हेजलवुड की जगह पर खेलेंगे।

कोन्टास के लिए होने वाला है यह खास पल

19 साल के कोन्टास के लिए यह खास पल होने जा रहा है क्योंकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उनसे कम उम्र का टेस्ट डेब्यूटेंट साल 2011 में उतारा था. तब पैट कमिंस को 18 साल की उम्र में खेलने के लिए टीम में शामिल किया गया था. हालांकि कोन्टास ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा ओपनर होंगे और उस्मान ख्वाजा के साथ उनकी उम्र का अंतर काफी ज्यादा होगा.

एक बार फिर बोलैंड अपनी काबिलियत करेंगे साबित

वहीं, स्कॉट बोलैंड पिछले 18 महीने में भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में बढ़िया वापसी करके अपनी गेंदबाजी की धार का प्रदर्शन कर चुके हैं. हालांकि जोश हेजलवुड की चोट के चलते ही उनकी तब वापसी हुई थी. एक बार फिर से बोलैंड टीम में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तैयार होंगे. उन्होंने एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी, जिसमें कंगारूओं ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी.

ट्रेव‍िस हेड को पास करना पड़ा फिटनेस टेस्ट

ट्रेव‍िस हेड की फिटनेस ने ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की टेंशन बढ़ा दी थी. जिन्हें ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान क्वाड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था. क्रिसमस के दिन ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में हेड ने एक सख्त फिटनेस टेस्ट दिया. इसके बाद कमिंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेड सभी मापदंडों पर खरा उतरे हैं, वो गुरुवार को भारत का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

दोनों टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए तैयार

बॉर्डर गावस्कर सीरीज के मौजूदा स्थिति की बात करें तो भारत ने पहला टेस्ट पर्थ में 295 रनों से जीता था. इसके बाद अगले पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज बराबर की थी. तीसरा मैच बारिश से प्रभावित रहा और ड्रॉ रहा. यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था. अब दोनों टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं. चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया

प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.


इसे भी पढ़ें-  Champions Trophy 2025 का शेड्यूल, 23 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच


-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago